jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

डेंगू नियंत्रण के लिये अधिकारी व जनप्रतिनिधि मिलकर प्रयास करें कृषि मंत्री कमल पटेल ने वर्चुअली सम्बोधित किया

हरदा / मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर प्रदेश में “डेंगू से जंग-जनता के संग” अभियान का शुभारम्भ बुधवार को हुआ। इस अभियान के अंतर्गत हर शहर, ग्राम में लार्वा नष्ट करने का कार्य किया जा रहा है। इस अभियान के तहत घरों में कूलर, वाटर टेंक और आसपास गड्ढों में जमा पानी को उलटाकर स्वच्छता अभियान भी इस दौरान चलेगा। जिला अस्पताल हरदा में बुधवार को “डेंगू से जंग-जनता के संग” अभियान के संबंध में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने वर्चुअली सम्बोधित किया। उन्होने कहा कि डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों से निपटने के लिये अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधि मिलकर प्रयास करें। सभी पार्षद व पंचायत पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को मलेरिया व डेंगू से बचाव के उपायों की जानकारी दें। कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा शहरी क्षेत्र में डेंगू व मलेरिया नियंत्रण के उद्देश्य से नियमित फॉगिंग की जानी चाहिये। उन्होने निर्देश दिये कि शहरी क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्र में अनावश्यक जल जमाव के दोषी लोगों पर अर्थदण्ड लगाने की कार्यवाही की जानी चाहिये। हरदा में आयोजित कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि श्री अमरसिंह मीणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधीर जैसानी व सिविल सर्जन डॉ. शिरीष रघुवंशी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।