jhankar
ब्रेकिंग
अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर विकसित भारत की संकल्पना पर सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र , आत्मनिर्भर नारी पर दिए प्रभावी भाषण एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक...

तुर्किये-सीरिया में मृतक संख्या 10,000 के करीब, हजारों अभी भी मलबे में फंसे

Turkey, Syria Earthquake Update : तुर्किये और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप के बाद मृतक संख्या लगातार बढ़ रही है। ताजा खबर के मुताबिक, दोनों देशों में मरने वालों का आंकड़ा 10,000 के करीब हो गया है। हजारों लोग अब भी मलबे में दबे हैं।

तुर्किये में अब तक 5894 लोगों की मौत की सूचना है। यहां 34,810 लोग घायल हैं। 8000 से अधिक को मलबे से बचाया गया है। कई दशकों बाद आए ऐसे विनाशकारी भूकंप से हालात बेहद भयावह हैं। इमारतें, सड़कें, गाड़ियां समेत हर चीज तबाह हो चुकी है। हर तरफ मलबा ही मलबा नजर आ रहा है।
चारों तरफ लाशें दिख रही हैं और उनमें अपनों को तलाशते लोग। मलबे से लगातार शव निकल रहे हैं और सड़कों पर दौड़ती एंबुलेंस, पुलिस के सायरन और पीड़ितों की चीख सारे हालात खुद-ब-खुद बया कर रही हैं। अस्पताल भी घायलों से भरे हुए हैं। राहत एवं बचाव टीमें हर पल मदद में जुटी हैं।

- Install Android App -

8 गुना तक पहुंच सकती है मृतक संख्या

डब्ल्यूएचओ यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि इस आपदा में मरने वालों की संख्या वर्तमान से आठ गुना तक पहुंच सकती है। उसने कहा कि भूकंप के मामलों में अक्सर देखा जाता है शुरुआत में मृतकों व घायलों की जो संख्या आती है, उसमें बाद में तेजी से इजाफा होता है।
डब्ल्यूएचओ ने साथ ही भूकंप के चलते बेघर हुए लोगों के लिए भी चेतावनी दी कि ठंड से उनकी मुश्किलें और अधिक बढ़ सकती है।

 

उधर, तुर्किये के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन ने भूकंप से प्रभावित देश के 10 दक्षिणी प्रांतों में तीन माह के लिए आपातकाल घोषित किया है। शून्य के आसपास मंडरा रहा तापमान व खराब मौसम बचाव कार्य में बाधा बना हुआ है। भारत समेत दुनियाभर के देशों ने बचाव प्रयासों में सहायता के लिए अपने दलों को भेजा है।