jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, गंभीर घायल

मकड़ाई समाचार सीहोर। शनिवार को भोपाल से छिंदवाड़ा जा रही एक तेज रफ्तार बस ने बुदनी के टीटीसी के सामने स्कूटी सवार महिला शिक्षक को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर बुदनी पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को उपचार के लिए मधुवन अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे भोपाल से छिंदवाड़ा जा रही बस एमपी 41 पी 1514 ने बुदनी में टीटीसी के सामने सड़क से जा रही स्कूटी सवार महिला शिक्षक साधना पति रामभवन चौहान निवासी ग्राम खुटान शाहगंज को पीछे से टक्कर मार दी। टक्‍कर इतनी जबर्दस्‍त थी कि महिला उछलकर सड़क पर जा गिरी, जिससे उसे सिर में गंभीर रूप से चोट आई है। वहीं स्‍कूटी बस के नीचे फंसकर रह गई और उसके परखच्‍चे उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही बुदनी थाना प्रभारी विकास खीची मौके पर पहुंचे और गंभीर घायल महिला को बुदनी के मधुवन अस्पताल भिजवाया। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।

- Install Android App -

गलत रूट से संचालित हो रही बस
परिवहन विभाग की माने तो बस क्रमांक एमपी 41 पी 1514 साहिल ट्रैवल्स को 31 दिसंबर 2022 तक का इछावर से छिंदवाड़ा को अस्थाई परमिट दिया गया है, लेकिन बस का संचालन भोपाल के नादरा बस स्टैंड से छिंदवाड़ा किया जा रहा है। 50 प्लस 2 सीटर बस को 30 सितंबर 2022 को भोपाल आरटीओ ने परमिट जारी किया है।
महिला ने नहीं पहना था हेलमेट
जिला पुलिस लगातार हेलमेट पहनकर वाहन चलाने के लिए लोगों को जागरूक कर रही है, लेकिन लोग अपनी जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बुदनी थाना अंतर्गत सामने आया है, जहां बस की टक्कर से महिला शिक्षक सड़क पर उछकर गिरी, जिससे उसे सिर में गंभीर चोट लगने से काफी खून बह गया। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार महिला ने हेलमेट नहीं पहना था। यदि वह हेलमेट लगाए होती तो सिर में चोट नहीं लगती।