महू से संदीप मौर्या की रिपोर्ट
मकड़ाई समाचार महू। महू पुलिस अब शहर की सुरक्षा के लिए त्रिनेत्रम का सहारा लेगी। पूरे शहर के 32 स्थानों पर 93 कैमरे लगाए गए हैं इसके लिए एएसपी पुनीत गेहलाेद द्वारा जनसहयोग से शहर में 32 स्थानाें का चयन कर 93सीसीटीवी कैमरे लगाए गए, इसके लिए कोतवाली पुलिस द्वारा बाकायदा ऑडिट भी करवाया गया। इस कार्य मे पुलिस को शहर के व्यापारिक व सामाजिक संगठनाें का सराहनीय सहयाेग मिला। इन कैमराें का लगाने का काम पिछले तीन माह से चल रहा था, जिसके बाद ट्रायल भी हुआ, अब ये कैमरे पुलिस को अपनी सेवाएं देने हेतु तैयार हैं, जिनका उद्घाटन जल्द से जल्द हो सकता है। इस व्यवस्था के मेंटेनेन्स एवं सुरक्षा हेतु पुलिस के आला अधिकारियों एवं शहर के कुछ व्यापारियों को शामिल कर समिति भी बनाई गई है।
इन कैमरों का विजुअल एवं ऑपरेटिंग कंट्राेल रूम काेतवाली थाना परिसर में बनाया गया है। यहां वाॅयरलेस रूम पर ही तीन एलईडी स्क्रीन लगाई गई है, 42 इंच की तीन स्क्रीनों पर 96 फुटैज दिनभर दिख सकेंगे। यहां कंट्राेल रूम में एक जवान भी तैनात रहेगा जाे दिनभर शहर की गतिविधि काे इन कैमरों से देख सकेगा। इसमें कहीं पर भी काेई संवेदनशील गतिविधि नजर आएगी ताे तुरंत संबंधित चीता व माेबाइल टीम काे सूचना देकर माैके पर पुलिस भेजेगा।

