jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज... गुजरात के सुरेंद्रनगर में जिम संचालक पर गंभीर आरोप, 100 महिलाओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का माम... एशियन गेम्स 2026: आखिरी दिन भारत को 5 गोल्ड, कुल 21 गोल्ड के साथ 85 मेडल होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म का आरोप , शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला 43वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत नोयडा में सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग की घटना नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, मध्य प्रदेश में कितना पड़ेगा असर छत से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत मोबाइल अपडेट करने के बहाने खाते से निकाले 95 हजार

नाबालिग की गैंगरेप के बाद हत्या, गुमराह करने के लिए पेट के नीचे का हिस्सा काटकर किया अलग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश से एक बार फिर  नाबालिग लड़की की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस जिस वारदात को जानवरों का हमला बता रही थी, उसको लेकर अब बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई करने से लगातार बच रही है, जिसको लेकर कई अधिकारियों पर गाज भी गिर चुकी है।

दरअसल, आरोपी नाबालिग को उसके डेरे से पकड़कर रेलवे लाइन की तरफ ले गए थे। वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। घटना से सबको गुमराह करने के लिए आरोपियों ने उसके पेट के नीचे का हिस्सा काटकर अलग कर दिया और मिट्टी में दफना दिया।

- Install Android App -

कुछ दिन पहले रेहरवा रेलवे अंडर बाइपास के पास 12 वर्षीय किशोरी का शव मिला था। वह गोरखपुर जनपद के कैम्पियरगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली थी। परिवार में माता-पिता व एक छोटी बहन थी। परिवार भीख मांग कर जीवन यापन करता था और बेटी को पढ़ा रहा था। इन दिनों यह परिवार बृजमनगंज थानाक्षेत्र में रेहरवा के पास प्लास्टिक की पन्नी तान कर रह रहा था।

घटना के दिन माता-पिता भीख मांगने गए थे, तभी आरोपी किशोरी को पकड़कर ले गए। आरोपी उसी गांव के रहने वाले हैं, जिस गांव के बाहर मृतका का परिवार रेलवे लाइन के किनारे रह रहा था। घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

लड़की के पिता का आरोप है कि हमें बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करने दिया गया। रोहिन नदी में त्रिमुहानी घाट से शव का जल प्रवाह कर दिया। इस आरोप पर जब बृजमनगंज एसओ का पक्ष लेने की कोशिश की गई तो उनसे बात नहीं हो पाई। इस मामले में तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।