ए.डी.आर. सेन्टर जिला न्यायालय हरदा में विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं नगर पालिका के अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई
मकड़ाई समाचार हरदा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा श्रीमती शशीकला चंद्रा के मार्गदर्शन में एवं नेशनल लोक अदालत प्रभारी अधिकारी सुश्री भावना साधौ, विशेष न्यायाधीश हरदा तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा श्री के.एस. शाक्य एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी अभय सिंह की उपस्थिती में कोविड़-19 के चलते सोशल डिस्टेसिंग एवं शासन की गाईड लाइन का पालन करते हुए आज 15 जून 2021 को ए.डी.आर. सेन्टर जिला न्यायालय हरदा में विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं नगर पालिका के अधिकारियों के साथ 10 जुलाई 2021 नेशनल लोक अदालत के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित विद्युत विभाग के प्रक्ररणों तथा नगर पालिका के प्रक्ररणों के निराकरण में उत्पन्न होने वाली समस्याओं के संबंध में आवश्यक विचार-विमर्श किया गया।
श्री शाक्य द्वारा हरदा जिले के आम नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि आगामी तिथि 10 जुलाई 2021 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में विद्युत विभाग तथा नगर पालिका के अधिक से अधिक संख्या में प्रक्ररणों का निराकरण कर लोक अदालत योजना का लाभ लेने हेतु अनुग्रहित किया गया।

