jhankar
ब्रेकिंग
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की रची साजिश, सोते समय गैंती से किया हमला हरदा में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी... हरदा: देवी-देवताओं और भारत माता के कथित अपमान के मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साब... शिवराज पार्क की बदहाली पर दीपक दीक्षित की शिकायत का असर, एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने शुरू करा... सिराली : 8 घंटे से लापता आदिवासी बालक संजय को युवा समाजसेवी अजय मंडलेकर ने परिजनों से मिलाया

पचमढ़ी : 29 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित होगा महादेव मेला ,,

अधिकारियों ने पैदल ट्रैक कर व्यवस्थाओं का लिया जाए

के के यदुवंशी पत्रकार,

- Install Android App -

सिवनी मालवा।  सतपुड़ा की रानी कहे जाने वाली  पंचमढ़ी में इस वर्ष महादेव मेला 29 फरवरी से 9 मार्च तक पचमढ़ी में आयोजित किया जाएगा। शनिवार को कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार एसडीएम पिपरिया संतोष कुमार तिवारी सहित अन्य अधिकारियों ने भ्रमण किया मेले की तैयारियों का जायजा लिया एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार वैभव वैरागी, एसडीओ फॉरेस्ट विद्या भूषण केहलवा, थाना प्रभारी पचमढ़ी उमाशंकर यादव, नायब तहसीलदार दिनेश मेहता, होमगार्ड निरीक्षक शिव शंकर , उप यंत्री लोकनिर्माण विभाग कैलाश गुर्धे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

अधिकारियों ने पैदल ट्रैक कर बड़ा महादेव मंदिर से चोरागढ़ मंदिर होते हुए नादीयान घाट का भ्रमण किया। उन्होंने लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित की वे प्रमुख मंदिरों के पहुंच मार्गों के मरम्मत योग्य पॉइंट को चिन्हित कर शीघ्र सुधार कार्य कराएं। उन्होंने मेला स्थल सहित सभी मंदिर मार्गो पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने निर्देश दिए। उन्होंने मार्गों पर प्रकाश की पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, बिजली व्यवस्था, मार्गो पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग को मेला अवधि के दौरान विभिन्न प्वाइंटों पर चिकित्सा शिविर लगाएं जाने के निर्देश दिए। उन्होंने महादेव मेले में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था का सुचारू क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए ताकि जाम की स्थिति निर्मित ना हो।