jhankar
ब्रेकिंग
ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज

पीएम मोदी ने किए गुर्जर समाज के लोक देवता के दर्शन, कही ये बातें

PM Modi in Bhilwara Rajasthan : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के मालासेरी डूंगरी के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने यहां गुर्जर समाज के लोक देवता भगवान देवनारायण के जन्मोत्सव समारोह में हिस्सा लिया और सभा को भी संबोधित किया।

भीलवाड़ा रैली में पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें
इसके बाद पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, आज इस पावन अवसर पर भगवान देवनारायण जी का बुलावा आया… और जब भगवान देवनारायण का बुलावा आया तो मैं भी उपस्थित हो गया।
आज कोई प्रधानमंत्री नहीं आया है… आप ही की तरह, पूरे भक्तिभाव से मैं भी एक सामान्य यात्री की तरह यहां आया हूं। भगवान देवनारायण और जनता जनार्दन का दर्शन कर मैं धन्य हो गया हूं।

- Install Android App -

भारत के हम लोग, हजारों साल पुराने अपने इतिहास अपनी सभ्यता पर गर्व करते हैं। भारत को भौगोलिक, सांस्कृतिक और सामाजिक रूप से तोड़ने के बहुत प्रयास हुए लेकिन भारत को कोई भी ताकत समाप्त नहीं कर पाई।
भारत केवल एक भू-भाग नहीं है बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति और संभावनाओं की एक अभिव्यक्ति है। आज भारत अपने भविष्य की नींव रख रहा है इसके पीछे जो सबसे बड़ी प्रेरणा है… वो प्रेरणाशक्ति हमारे समाज की शक्ति है, जन-जन की शक्ति है।
श्री देवनारायण जी भगवान ने समाज में समरसता के भाव को फैलाया, समाज को एकजुट किया, एक आदर्श व्यवस्था कायम करने की दिशा में काम किया। यही कारण है कि समाज के हर वर्ग में उनके प्रति श्रद्धा और आस्था है।
इसी लिए भगवान देवनारायण लोकजीवन में परिवार के मुखिया की तरह हैं। उन्होंने हमेशा सेवा और जन कल्याण को सर्वोच्चता दी।

इसी साल है राजस्थान विधानसभा चुनाव

करीब 3 महीने में प्रधानमंत्री का यह दूसरा राजस्थान दौरा होगा। इससे पहले वह नवंबर में बांसवाड़ा में स्थित आदिवासियों के धार्मिक स्थल बेणेश्वर धाम में आए थे। अब मालासेरी डूंगरी में आएंगे। करीब दस माह बाद राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसे देखते हुए इसके राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं।

देश में गुर्जर वोट बैंक कितना है

देशभर में गुर्जर की संख्या करीब आठ करोड़ है। प्रदेश में ये 60 लाख हैं। 11 लोकसभा एवं 35 से 40 विधानसभा सीटों पर गुर्जर समाज का प्रभाव है। 33 में से 12 जिलों में गुर्जर समाज के लोग रहते हैं।
बीते विस चुनाव में कांग्रेस ने गुर्जर समाज के 12 नेताओं को टिकट दिया था, जिनमें आठ जीते थे। भाजपा ने नौ गुर्जर नेताओं को प्रत्याशी बनाया था, जिनमें से एक भी चुनाव नहीं जीत सका था। अगले साल लोकसभा के चुनाव भी होने हैं। इसका सीधा फायदा भाजपा को लोकसभा चुनाव में मिल सकता है।

गुर्जर वोट बैंक पर कांग्रेस की भी नजर

राजस्थान की सत्तासीन कांग्रेस सरकार भी इससे अच्छी तरह वाकिफ है। गुर्जर वोट बैंक को साधने के सरकार ने देवनारायण जयंती पर अवकाश घोषित किया है। यह मंदिर कई राज्यों में रहने वाले गुर्जर समाज का बड़ा आस्था का केंद्र है।