jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

पोखरनी में हुआ टीकाकरण महाअभियान, बढ़ चढ़कर ग्रामीणों ने लिया भाग

मकड़ाई समाचार खिरकिया। कोरोना टीकाकरण महा अभियान के अंतर्गत ग्राम पोखरनी पंचायत भवन में टीकाकरण का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम जिसमें बीपीएम राजकुमार इंदौरे, बीईई प्रवीण दुबे एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ब्लॉक समन्वयक विनीता शाह द्वारा टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया गया।

- Install Android App -

केंद्र पर वैक्सीनेटर एएनएम कंचना कवड़कर,वेरीफायर सीएचओ बिर्नी विश्वास, सुंदरलाल भिलाला शिक्षा विभाग, पटवारी रंजना मंडलोई एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, सहायिका मौजूद रहे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा “मैं हूं कोरोना वालेंटियर” अभियान के अंतर्गत कोरोना वॉलेंटियर मिथलेश वैष्णव, सतपाल राजपूत, बीएसडब्ल्यू छात्रा लवली वैष्णव, भूपेंद्र राजपूत द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।