jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

प्यार का ऐसा भूत सवार, पागल प्रेमी ने सबके सामने काट दिया लड़की का गला, छोड़ने की मिन्नते करते रहे लोग…..जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान

लड़की को मारने के बाद उसने खुद जहर खाकर जान देने की कोशिश की

सूरत। सूरत से हत्या का एक खौफनाक मामला सामने आया है, जहां एकतरफा प्यार में सनकी प्रेमी ने सरेआम एक लड़की की हत्या कर दी। साथ ही उसने लड़की के पिता और भाई पर भी हमले किए। बाद में इस युवक ने जहर खा कर आत्महत्या करने की कोशिश की।

जानकारी के मुताबिक युवक लड़की से एकतरफा प्यार करता था। कहा जा रहा है कि लंबे समय से वो लड़की का पीछा कर रहा था। शनिवार को अचनाक वो लड़की के घर पहुंच गया और हंगामा करना शुरू कर दिया. इस हत्याकांड से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है। लड़का कहां का रहने वाले था और कहां से आया थे इसके बारे में फिलहाल पता नहीं चल सकता है।

- Install Android App -

चाकू से रेता गला

लड़की को मारने से पहले प्रेमिका के भाई और पिता पर हमला किया। इसके बाद लड़की के गले पर चाकू रखकर प्रेमिका को घर से बाहर ले गया। और फिर सबके सामने गला काट दिया। आसपास के लोगों ने पागल प्रेमी को लड़की को छोड़ने की लगातार गुजारिश की। लेकिन आशिक के सिर पर ऐसा खून सवार था कि उसने किसी की नहीं मानी। उसने सबके सामने लड़की का गला रेत दिया।

लड़की को मारने के बाद उसने खुद जहर खाकर जान देने की कोशिश की, लड़की की मौत हो गई है। आरोपी युवक, लड़की का भाई और पिता अस्पताल में भर्ती है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।