मकडाई समाचार सिराली। क्षेत्र में सोयाबीन की फसल पूरी तरह खराब हो चुकी है। परंतु भाजपा सरकार एवं अधिकारियों द्वारा फसल का नुकसान मात्र 20% दर्शाया जा रहा है, जो एकदम गलत है। इस वजह से क्षेत्रवासियों की मांग पर आज किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिजीत शाह ने टिमरनी विधानसभा के तहसील सिराली के ग्राम जूनापानी, ललया चापड़, रिछाड़िया, कोतमी साबलखेड़ा, अंजरुद रेयत, धोघड़ा घाट, कुकड़ापनी,रामटेक रेयत का दौरा किया। एवं जिन खेतों में या गांव में गाड़ी नहीं जा सकती, वहां बाइक से जाकर ग्रामीणों के साथ निरीक्षण किया। जिसमें पाया कि फसल 90% प्रतिशत तक खराब हो चुकी है। प्रत्येक गांव में बैठकर ग्रामसभा को संबोधित कर हर गांव का एक एक पंचनामा बनवाया एवं ग्रामीणों के 7 फीट की तस्वीरें ली। इसे संबंधित अधिकारी को तस्वीर सहित दिया जाएगा एवं मांग की जाएगी। नुकसान को 20% दर्शाया गया है, उसे बढ़ाकर 90% किया जाए।
एवं चुने हुए जनप्रतिनिधियों को भी खेतों में आकर दौरा एवं निरीक्षण करने की सलाह दी। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अभिजीत शाह मकड़ाई, सिराली ब्लॉक अध्यक्ष नानू पटेल, सेवादल अध्यक्ष सुरेश रानवे, पूनम राँड़वे, पवन साद, शिवदास पिल्लदे, अशोक बाबा, गोलू चौहान, शांति लाल यादव मौजूद रहे।
ब्रेकिंग
दिवाली के मद्देनजर प्रशासन सख्त, घनी आबादी में अवैध पटाखा भंडारण पकड़ा
हरदा में युवाओं को मिला सुरक्षा का पाठ! पुलिस अधीक्षक शशांक ने विद्यार्थियों को किया जागरूक
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत अनुबंधित वाहनों...
डीजल 93.90 से बढ़कर 99.64 रु. प्रति लीटर
मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के परिवहनकर्ताओं को बड़ी राहत
मांदला नदी में डूबने से युवक की मृत्यु, परिजनों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत
कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों को आवेदनों का तत्काल निराकरण करने के दिए निर्देश
जनगणना 2027 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा,
बानापुरा में संचालित स्पा सेंटर की जांच और होटलों में कथित अवैध गतिविधियों पर रोक की मांग
नर्मदा मंदिर पर पुलिस की अवैध पटाखा संग्रहण पर कार्रवाई
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
