प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 71 वां जन्मदिन सेवा समर्पण दिवस के रूप में मनाने को लेकर भाजपा हंडिया मंडल की हुई बैठक
मकड़ाई समाचार हंडिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 71 वां जन्मदिन सेवा समर्पण दिवस के रूप में मनाने को लेकर भाजपा मंडल हंडिया की बैठक मंगलवार को ग्राम खेड़ा में आयोजित की गई, मंडल महामंत्री मुकेश ओझा ने बताया कि 17 सितंबर से लेकर 7 अक्टूबर तक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन सेवा समर्पण दिवस के रूप में मनाया जाएगा।सभी जगह पौधे लगाए जाएंगे।श्री ओझा ने बताया कि उक्त सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा इस बैठक में तय की गई है।
बैठक में सांसद प्रतिनिधि राजेश वर्मा,वरिष्ठ नेता राधेश्याम सारण,मीडिया प्रभारी दीपक नेमा,मंडल अध्यक्ष विजय पटेल,मण्डल उपाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार अग्निहोत्री,महामंत्री मुकेश ओझा, सुरेश सांकल्ले, सुनील वर्मा,निवास पटेल,पन्नालाल प्रजापति सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
