jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल कूच से पहले प्रशासन ने किसानों को रोका: बरलाई में वॉटर कैनन का इस्तेमाल, 10 हिरासत में ( Makd... Bhopal news: प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर आज राजधानी भोपाल में आशा एवं आशा पर्यवेक्षकों का प्रदर्शन, ... कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली मार्च: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 1109 करोड़ के बैंक लोन घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, 4 राज्यों में एक साथ छापेमारी आज का मौसम: जानिए आज मध्यप्रदेश के कितने जिलों में होगी बारिश, किन जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी हरदा: भाजयुमो और एनएसयूआई को मिले नए जिला अध्यक्ष, धर्मेंद्र पाल और सिद्धार्थ पटेल पर संगठन ने जताया... हरदा कोतवाली पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, दो महिलाओ पर केस दर्ज खरगोन: जर्जर स्कूल की जगह मंदिर में चल रही 35 बच्चों की पढ़ाई, जिले में 676 स्कूल भवन मरम्मत के इंतज... जम्मू-कश्मीर में बादल फटने और बाढ़ से तबाही: 11 की मौत, 7 लापता  हरदा-इंदौर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने 5 गौवंश को कुचला, मौके पर पहुंची प...

फेसबुक की दोस्ती प्यार में बदली, शारीरिक सुख के बाद शादी से किया इनकार, थाने में FIR दर्ज

आरोपी ने युवती से शादी का वादा कर शरीरिक संबंध बनाए, आरोपी कई बार उसे अपने घर भी ले गया

मकड़ाई समाचार इंदौर। मध्य प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। इंदौर जिले से लव, सेक्स और धोखा का सामने आया है, जहां युवती को सोशल मीडिया पर युवक से दोस्ती हुई, फिर लव और सेक्स करने के बाद धोखे का शिकार हो गई। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप किया। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस रेप समेत कई धाराओं के तहत दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी के पतासाजी में पुलिस जुट गई है।

- Install Android App -

दरअसल, ये पूरा मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है। पीड़ित युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसकी कुछ दिनों पहले इंस्टग्राम के जरिए आकाश नामक युवक से दोस्ती हुई थी। दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोपी आकाश ने युवती से शादी का वादा कर शरीरिक संबंध बनाए। आरोपी कई बार उसे अपने घर भी ले गया।

हालांकि आकाश ने युवती से शादी करने का प्रस्ताव अपने घर पर रखा, लेकिन आरोपी के घरवालों ने शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद आकाश ने युवती को शादी से इंकार कर छोड़कर भाग गया। नाराज पीड़िता ने थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने दुष्कर्म सहित कई मामलों के तहत आरोपी आकाश के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।