jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

बस स्टैंड पर चल रहा था जिस्मफरोसी का धंधा, महिला सरगना खुद को बताती थी समाजसेविका, शिवसेना नेता, पुलिस ने 5 युवक व 5 युवतियों को किया गिरफ्तार,

मकड़ाई समाचार सीहोर:
सीहोर के बस स्टैंड के पास शिवसेना की महिला नेता के मकान में सेक्स रैकेट पकड़ा गया है। पुलिस को लंबे समय से इस सेक्स रैकेट की सूचना मिल रही थी। आखिर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए इस देह व्यापार पर बीती रात कार्यवाही कर दी। मौके से पुलिस ने 4 लड़कियां, 3 कस्टमर, ड्राइवर, महिला मैनेजर और संचालिका को अरेस्ट किया है। पकड़ी गई सभी लड़कियां भोपाल की हैं। पुलिस ने देर रात जब मकान में रेड की तो वहां तीन कमरों में टीवी, नशे और अय्याशी के सारे इंतजाम मिले। इस देह व्यापार की सरगना स्वयं को समाजसेविका बताती है।और कई बड़े मंचो पर सम्मान भी पा चुकी है।

पकड़ी गई सरगना अनुपमा तिवारी सोशल मीडिया प्रोफाइल में खुद को समाजसेवी और शिव सेना की महिला प्रदेश प्रमुख लिखे हुए है। वह कई मंचों से सम्मानित भी हो चुकी है। अनुपमा 2015 में शिवसेना के टिकट पर नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुकी है। सरगना साहित्य साधना मंच से भी जुड़ी है। खुद को पत्रकार भी बताती है।

- Install Android App -

मौके से कैश और कारें जब्त

एसपी मयंक अवस्थी का कहना है कि अनुपमा तिवारी के घर देह व्यापार पकड़ा गया है। सभी पर केस दर्ज कर लिया गया है। मौके से 28 हजार 710 रुपए व 2 कारें भी जब्त की हैं ।

पकड़ी गई लड़कियां बैरागढ़ (भोपाल) से बुलाई गईं थी। महिला मैनेजर इंदुलता के जरिए लड़कियां मकान पर आती थीं। हर कस्टमर से 500 रुपए लिए जाते थे। अनुपमा मूल रूप से होशंगाबाद की रहने वाली है। सीहोर में ससुराल है। वह तीन महीने पहले ही इंदौर से लौटी है। वहां वह डेढ़ साल रही। पति का 2018 में निधन हो चुका है।