jhankar
ब्रेकिंग
रीवा के अस्पताल में फिर बवाल डॉक्टर-गार्ड और अटेंडर में जमकर चले लात-घूसे, कई घायल हाईवोल्टेज तार से टकराकर कंटेनर में लगी आग, ड्राइवर को लगा करंट का झटका, हाईवे पर आधे घंटे जाम लखनऊ में गोमती का कहर फैजुल्लागंज 6 दिन से डूबा, 40 हजार घर परिवार प्रभावित आज का सुविचार - 05 अक्टूबर 2026 "शिक्षक मोमबत्ती नहीं है जो खुद जलकर खत्म हो जाए, वह दिया है जो एक ... 05 अक्टूबर - गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती आज 05 अक्टूबर विश्व शिक्षक दिवस अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर

बाइक सवार पति-पत्नी को बस ने मारी टक्कर, गोद से छिटककर गिरे डेढ़ साल के मासूम को कुचला

मकड़ाई समाचार कटनी। यहां कुठला थाना क्षेत्र के चाका बायपास के पास बाइक सवार पति-पत्नी को मैहर की ओर से रही बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पत्नी की गोद मे बैठा डेढ़ साल का मासूम उछलकर गिरा और बस की चपेट में आ गया, जिसमें उसकी मौत हो गई।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार पठरा निवासी भानु काछी 25 वर्ष की बाजार में कपड़े की दुकान है। सोमवार की सुबह 10 बजे वे पत्नी बिंदिया और डेढ़ साल के बेटे यक़ी काछी को लेकर बाइक से कटनी आ रहे थे। चाका बायपास के पास मैहर की ओर से आ रही बस क्रमांक एमपी 18 पी 0441 ने ओवरटेक करते हुए बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें डेढ़ साल का मासूम उछलकर नीचे गिरा और बस की चके की चपेट में आ गया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बच्चे के शव का पीएम को भिजवाया और मामले की जांच कर रही है।