jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

बेड़िया पुलिस को बेग चोरी की सूचना बताने वाले को एक लाख का ईनाम किया घोषित

सुनील पटल्या गुर्जर बेड़िया। मिर्च मंडी बेड़िया में व्यापारी के काउंटर से 18.30 लाख रुपए से भरा बैग हुआ चोरी हुआ था। चोरी की वारदात की सूचना देने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपये का ईनाम घोषित किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि 22 जनवरी को मिर्च व्यापारी बिरजू वर्मा की फड़ (जुग्गी) पर रखे काउंटर से 18.30 लाख रुपये से भरा काले रंग का बेग चोरी हो गया था। जो भी व्यक्ति चोरी किये बेग के संबंध में कोई भी जानकारी या सूचना देता है या पकड़वाने में सहयोग करता है । उस व्यक्ति को एक लाख रुपए की नगद राशि दी जावेगी । वही उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा। वही पुलिस ने सूचना देने  के लिए मोबाइल नम्बर 9131454131, 7987443280 व 9009992020 भी दिए गए हैं। टीआई ने बताया कि ईनाम घोषणा के लिए पाम्पलेट भी छपवाए है जिन्हें वाहनों पर चिपकाकर के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से भी सूचना कर रहे हैं। साथ ही व्यापारियों की सुरक्षा के लिए मिर्च मंडी में अस्थाई पुलिस चौकी बनाई गई।जिसमें चार जवान तैनात किए गए हैं। मालूम हो कि चोरी के मामले को लेकर डीआईजी तिलकसिंह व एसपी धर्मवीरसिंह लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।