मकड़ाई समाचार हरदा | दादोरा पुल के पास बुधवार को एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में पड़ा मिला। आरपीएफ जवानों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल चौकी प्रभारी ASI रामप्रसाद किर ने बताया की खंडवा निवासी घायल संतोष कटारे पिता सुखदेव कटारे उम्र 40 साल घायल अवस्था में पड़ा मिला। रेलवे ट्रैकमैन स्टाफ और आरपीएफ ने घायल को ट्रैक से उठाकर एंबुलेंस 108 के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक बता रहा की इटारसी से खंडवा पवन एक्सप्रेस से जा रहा था। रास्ते में कुछ युवकों से मारपीट हुई थी। झुमां झटकी हुई में ट्रेन से गिर गया। युवक की बातो पर अभी कुछ विश्वास नही हो रहा जांच के बाद ही कुछ कह सकते है।
ब्रेकिंग
