jhankar
ब्रेकिंग
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा, बाबरी घाट से होगी शुरुआत फौती नामांतरण में गलत जानकारी पड़ी भारी, एसडीएम ने तहसीलदार का आदेश पलटा हंडिया : मोबाइल टावरों से AC के कंप्रेसर, कॉइल और कॉपर पाइप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,,, किसान संघ की बैठक में 1100 पौधे लगाने का निर्णय, बीमा व मूंग भुगतान की उठी मांग नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर को बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में होंगे समझौते उपभोक्ताओं से ... बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत किशोरी बालिकाओं ने किया एक्सपोजर विजिट ब्लॉक स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन दूध विक्रेताओं ने हड़ताल से किया किनारा, एसपी से सुरक्षा की मांग फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित पिछले 24 घंटों में जिले में 3.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

भारतीय रेलवे ने 31 मार्च तक सभी यात्री ट्रेनों का परिचालन बंद करने का लिया फैसला

नई दिल्ली: घर में या एक स्थान पर रहने वालों से कोरोना काफी दूर भागता है लेकिन लोग अब भी एक शहर से दूसरे शहर भाग रहे हैं। शहरों में रहने वाले देहात की तरफ रुख कर रहे हैं जिस वजह से ये महामारी और बढ़ सकती है इसलिए भारतीय रेलवे ने 31 मार्च तक सभी यात्री ट्रेनों का परिचालन बंद करने का फैसला किया है। रेलवे ने बताया है कि सभी लंबी दूरी की ट्रेनें, एक्सप्रेस और इंटरसिटी ट्रेन (प्रीमियम ट्रेन भी शामिल) का परिचालन 31 मार्च की रात 12 बजे तक बंद रहेगा।

- Install Android App -

अभी तक ये देखा जा रहा है कि ये महामारी शहरों में ज्यादा कहर बरपा रही है। अब शहर के लोग गांव की तरफ भाग रहे हैं जिस वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में भी ये महामारी फ़ैल सकती है। ट्रेनों के परिचालन बंद होने से अब शहर के लोग शायद ही गांव की तरफ पहुँच सकें। अन्य साधनों को भी बंद करने की मांग उठ रही है।