jhankar
ब्रेकिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई... स्कूल बस में आग लगाने के मामले में नाम घसीटने का आरोप, पालकों व सामाजिक लोगों के साथ ASP को सौंपा ज्... गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू

भारी वर्षा के दौरान दो मंजिला मकान ढहा, मलबे में दबी महिला

मकड़ाई समाचार राजगढ़। जिले के खिलचीपुर कस्‍बे में स्थित सूरजपोल क्षेत्र में शनिवार तड़के तेज वर्षा के दौरान एक दोमंजिला मकान अचानक भरभराकर ढह गया। इसके मलबे में एक महिला व बकरी दब गई। हादसा सुबह तकरीबन 04 बजे हुआ। सूचना मिलने पर बचाव दल मौके पर पहुंचा और मलबा हटाना शुरू किया। कुछ घंटे की मशक्‍कत के बाद बचाव कर्मियों ने महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया। हालांकि बकरी की मलबे में दबकर मौत हो गई। उधर पनिया गांव में एक युवक नाला पार करते समय पानी के तेज बहाव में बह गया। डूबने की वजह से उसकी मौत हो गई,

गौरतलब है कि जिले में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे से ही तेज वर्षा हो रही थी, शाम के समय हुई जोरदार वर्षा के कारण क्षेत्र के कई नदी-नाले भी उफान पर आ गए। इसी बीच खिलचीपुर के सूरजपोल क्षेत्र में शनिवार तड़के 4 बजे एक दो मंजिला मकान जमीदोज हो गया। मकान गिरने के कारण महिला सलीमन बी व एक बकरी उसके मलबे में दब गई। सूचना मिलने पर नगर परिषद सहित प्रशासन के अमले द्वारा राहत व् बचाव कार्य शुरू किया गया। लंबी मशक्‍कत के बाद जेसीबी की मदद से मलबा हटाते हुए बचाव कर्मियों ने महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया।

इलाके में मची अफरा-तफरी

- Install Android App -

यहाँ पर मकान गिरने के कारण पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया था. इसके बाद घटना स्थल से मलवा हटाने का कार्य किया गया

नाले में बहे युवक का शव मिला

उधर नरसिंहगढ के समीप पनिया गांवव के नाले में शुक्रवार देर शाम को नाला पार करते समय एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। उसे तलाशने के लिए रेस्‍क्‍यू अभियान शुरू किया गया। सुबह युवक के शव को निकाल लिया गया। मृतक की पहचान पनिया गांव निवासी फूलसिंह गुर्जर के रूप में हुई।