jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर आज से सात दिनों तक होंगे कई कार्यक्रम

मकड़ाई समाचार इंदौर। मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर एक से सात नवंबर तक होने वाले कार्यक्रमों को मध्य प्रदेश उत्सव के रूप में आयोजित किए जाएंगे। सात दिन चलने वाली गतिविधियां जन उत्सव के रूप में आनंद और अधिक से अधिक जनभागीदारी के साथ होंगे। कलेक्टर मनीष सिंह ने इंदौर जिले में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के प्रभावी कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को जवाबदारी सौंपी है।

1 नवंबर – प्रदेश की सभी शासकीय और निजी शिक्षण संस्थाओं में ससम्मान मध्य प्रदेश गान होगा। प्रभातफेरियों सहित अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। सभी शासकीय भवनों पर रोशनी की जाएगी।

2 नवंबर – लाड़ली लक्ष्मी सम्मेलन होगा। इंदौर में लाड़ली लक्ष्मी योजना का मुख्य कार्यक्रम रवीन्द्र नाट्यगृह में दोपहर ढाई बजे होगा।

3 नवंबर – स्वच्छता पर केंद्रीत गतिविधियों में ऐतिहासिक स्थलों, महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई होगी और प्रमुख स्थानों पर 67 दीप भी प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। स्वच्छता में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित भी किया जायेगा। तीन से छह नवंबर तक खेल प्रतियोगिताएं होंगी। ग्राम पंचायत तथा विकासखंड स्तर पर कबड्डी, कुश्ती, खो-खो, रस्साकसी, वालीबाल तथा फुटबाल की प्रतियोगिताएं होंगी। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वृद्धों के लिए भी अन्य गतिविधियां करने के निर्देश दिए गए हैं।

- Install Android App -

4 नवंबर – रोजगार दिवस और एक जिला-एक उत्पाद पर आधारित कार्यक्रम किए जाएंगे।

5 नवंबर – मध्य प्रदेश के गौरव पर केंद्रीत गतिविधियां होंगी। इसमें सभी शिक्षण संस्थाओं में नाटक, लोकनृत्य और जन नायकों पर केंद्रीत नाट्य प्रस्तुति और देश भक्ति के गीतों पर प्रतियोगिताएं की जाएंगी।

6 नवंबर – वन्य-प्राणी सुरक्षा, ऊर्जा-संरक्षण एवं साक्षरता और पर्यावरण-संरक्षण से संबंधित गतिविधियां होंगी। इसमें स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, दौड़ और क्विज का आयोजन भी किया जाएगा। वन्य-जीव और वनों की सुरक्षा पर गतिविधियां करने के निर्देश दिए गये है।

7 नवंबर – सप्ताहभर हुई प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।