jhankar
ब्रेकिंग
दिवाली के मद्देनजर प्रशासन सख्त, घनी आबादी में अवैध पटाखा भंडारण पकड़ा हरदा में युवाओं को मिला सुरक्षा का पाठ! पुलिस अधीक्षक शशांक ने विद्यार्थियों को किया जागरूक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत अनुबंधित वाहनों... डीजल 93.90 से बढ़कर 99.64 रु. प्रति लीटर  मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के परिवहनकर्ताओं को बड़ी राहत मांदला नदी में डूबने से युवक की मृत्यु, परिजनों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों को आवेदनों का तत्काल निराकरण करने के दिए निर्देश जनगणना 2027 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा, बानापुरा में संचालित स्पा सेंटर की जांच और होटलों में कथित अवैध गतिविधियों पर रोक की मांग नर्मदा मंदिर पर पुलिस की अवैध पटाखा संग्रहण पर कार्रवाई

महंत के मददगार के निर्माणाधीन कॉम्‍पलेक्स पर चली प्रशासन की जेसीबी

मकड़ाई समाचार रीवा। राज निवास में हुई घटना के बाद प्रशासन पूरी तरीके से फ्रंट फुट पर आ गया है। रविवार को एक बड़ी पुनः कार्रवाई की गई है जिसमें राज निवास के मुख्य आरोपित महंत को घर में रुकवाने तथा संरक्षण देने के आरोप में गिरफ्तार किए गए संजय त्रिपाठी के निर्माणाधीन कांप्लेक्स को प्रशासन ने जेसीबी की मदद से तोड़ दिया है। बताया गया है अखिल ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बाहुबली संजय त्रिपाठी के निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का कुछ हिस्सा गिराया जा रहा है। कॉम्प्लेक्स रेलवे ओवरब्रिज से लगा हुआ है। साथ ही मुख्य मार्ग के एकदम बगल में है। संजय त्रिपाठी गिरफ्तारी रीवा पुलिस ने भोपाल से की थी जैसे गत दिवस न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विवादों में रहे कांप्लेक्स : बताते चलें कि संजय त्रिपाठी द्वारा जिस निर्माणाधीन का वृक्ष निर्माण कराया जा रहा था वह शुरुआती समय से ही विवादों में रहा है शुरू से ही उन पर सरकारी जमीन अतिक्रमण कर कॉम्प्लेक्स बनवाने का आरोप लगता रहा है लेकिन सत्ता का करीबी होने के कारण उस पर कार्रवाई नहीं हो सकी थी।

कल ही हो गई थी नाप : कलेक्टर मनोज पुष्कर ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद ही नगर निगम कमिश्नर राजस्व टीम एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर सरकारी जमीन की नाप की थी जिसमें उक्त कॉम्प्लेक्स सरकारी जमीन पर बना हुआ पाया गया था जिसके पास उस पर कार्रवाई की गई है।

- Install Android App -

दो दर्जन से अधिक तरह हैं मामले : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने बताया कि संजय त्रिपाठी पर हत्या सहित रंगदारी मारपीट सहित करीब 2 दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध है। कुछ मामलों में वह सजा काट चुके हैं कुछ मामले न्यायालय ने अभी विचाराधीन है।

निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स सरकारी जमीन पर बनाया गया था जिस पर कार्रवाई की गई है साथ ही आपको बता देंगे संजय त्रिपाठी द्वारा आरोपित महंत को न केवल अपने घर में आश्रय दिया गया था बल्कि उसे भागने में भी मदद की गई थी।

-मनोज पुष्प, कलेक्टर रीवा