jhankar
ब्रेकिंग
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा, बाबरी घाट से होगी शुरुआत फौती नामांतरण में गलत जानकारी पड़ी भारी, एसडीएम ने तहसीलदार का आदेश पलटा हंडिया : मोबाइल टावरों से AC के कंप्रेसर, कॉइल और कॉपर पाइप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,,, किसान संघ की बैठक में 1100 पौधे लगाने का निर्णय, बीमा व मूंग भुगतान की उठी मांग नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर को बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में होंगे समझौते उपभोक्ताओं से ... बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत किशोरी बालिकाओं ने किया एक्सपोजर विजिट ब्लॉक स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन दूध विक्रेताओं ने हड़ताल से किया किनारा, एसपी से सुरक्षा की मांग फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित पिछले 24 घंटों में जिले में 3.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

महाराष्ट्र के औरंगाबाद से लापता मशहूर YouTuber Bindass Kavya इटारसी स्टेशन पर ट्रेन में मिली

मकड़ाई समाचार इटारसी। महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर से लापता हुई यूट्यूबर ‘बिंदास’ काव्या को इटारसी में रेलवे पुलिस ने ट्रेन से बरामद किया है। रेलव पुलिस को कंट्रोल रूम से मैसेज मिला था जिसके बाद वह सक्रिय हुई। शनिवार देर रात काव्या के स्वजन उसे लेने के लिए इटारसी पहुंचे और उसे लेकर वापस रवाना हो गए।

- Install Android App -

जीआरपी के अनुसार किसी बात पर नाराज होकर काव्या महाराष्ट्र के औरंगाबाद स्थित अपने घर से लापता हो गई थी। बेटी के गुम होने से फ्रिकमंद उसके माता पिता ने उसकी तलाश में एक वीडियो जारी किया था। साथ ही महाराष्ट्र पुलिस को भी खबर दी थी। पुलिस ने अपने स्तर पर जानकारी जुटाकर इटारसी स्टेशन स्थित जीआरपी थाने को संदेश दिया, जिसके बाद उसे यहां ट्रेन से सुरक्षित उतार लिया गया।

जानकारी के मुताबिक काव्‍या अपने परिवार के साथ औरंगाबाद में रहती है। वे लोग मूलत: उत्‍तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं। काव्‍या घर से निकलकर लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेन में सवार हो गई थी। उसे इटारसी स्‍टेशन पर उतार लिया गया। गौरतलब है कि काव्या एक मशहूर यूट्यूबर है। यूट्यूब चैनल पर उसके 43 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। फेसबुक पर भी उसकी अच्छी फॉलोइंग है। काव्या के पेज और चैनल पर उसकी मां अनु यादव ने एक वीडियो संदेश जारी कर उसके बारे में जानकारी देने की गुहार लगाई थी। इंटरनेट मीडिया पर उसके शुभचिंतक और फॉलोवर्स उसके मिलने की प्रार्थना कर रहे थे। महाराष्ट्र का हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण पुलिस एक्शन में आ गई।