jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

महू पुलिस ने एक चोर से दो मोटर सायकिल की जप्त

संदीप मौर्य
मकड़ाई समाचार इंदौर/महू। महु के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र से मुखबिर की सूचना पर एक चोर को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसके पास से दो मोटरसाइकिल बरामद हुई । कोतवाली पुलिस द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु चोरी में लिप्त बदमाशों की पतासी कर हेतु पुलिस अधीक्षक महेश चंद जैन पश्चिम के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत एवं एसडीओपी विनोद शर्मा के नेतृत्व में थाना प्रभारी कुलदीप खत्री को चोरी की घटना की जांच में लगाया।

- Install Android App -

यह भी पढ़े : नाबालिग का हत्यारा निकला पिता, पत्नी एवं उसके प्रेमी को फंसाने के लिए किया कृत्य

महू थाना क्षेत्र में फरियादी आशीष चौहान की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति घर के सामने से खड़ी स्कूटर ले गया था। महू पुलिस ने जांच शुरू की गई तो मुखबिर की सूचना पर भगोरा रोड पासीपुरा निवासी आनंदपुर गोल्डी पिता दिलीप चौहान उम्र 24 साल से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने मोटरसाइकिल चोरी करना कबूला साथी विजय नगर इंदौर से भी एक मोटरसाइकिल अपेचा गाड़ी नंबर MP39 एम 0485 भी बरामद की गई और स्कूटी लुनियापुरा से चोरी करना बताया दोनों वाहन बरामद किए गए दोनों वाहन की कीमत करीब एक से सवा लाख रुपया बताई गई है मुजरिम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया इस कार्य में थाना प्रभारी कुलदीप खत्री, उपनिरीक्षक महेश खरते, प्रधान आरक्षक राकेश, प्रधान आरक्षक रमेश चंद्र, आरक्षक धर्मेंद्र कुमार, आरक्षक हितेश, आरक्षक नीरज, आरक्षक विजय आदि का सराहनीय योगदान रहा।