jhankar
ब्रेकिंग
मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा हरदा में बेखौफ चोरों का आतंक: किसान के घर 60 लाख की चोरी, सोते रहे परिजन... CCTV में कैद हुआ चोर, पु...

यातायात पुलिस द्वारा 25 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही कर कुल 8500 का समन शुल्क वसूला

मकड़ाई समाचार हरदा। यातायात पुलिस ने नगर पालिका टीम के साथ डबल फाटक बंद होने पर इस्तेमाल होने वाले वैकल्पिक मार्ग सोनकर मोहल्ला, कुलहरदा में लोगों को रोड पर पडे़ अपने बिल्डिंग मटेरियल व स्थाई रुप से खड़े वाहनों को हटाने समझाइश दी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही् कर 8500 ₹ का समन शुल्क वसूला।

- Install Android App -

आज पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा गजेंद्र सिंह वर्धमान के निर्देशानुसार सूबेदार वर्षा गौर द्वारा थाना स्टाफ व नगर पालिका टीम के साथ डबल फाटक बंद होने पर इस्तेमाल होने वाले वैकल्पिक मार्ग सोनकर मोहल्ला, कुलहरदा में लोगों को रोड पर पडे़ अपने बिल्डिंग मटेरियल व स्थाई रुप से खड़े वाहनों को हटाने समझाइश दी। वाहन चैकिंग में 25 वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए 8500रू. का समन शुल्क वसूला गया। जिसमें- बिना हेलमेट , तीन सवारी,बिना सीट बेल्ट, बिना नंबर प्लेट एवं माल वाहनों में वाहन की बॉडी से ऊंचा माल भरे हुए वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई। एवं यातायात व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था ठीक करने हेतु शहर में भ्रमण किया गया।