मकड़ाई समाचार प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम। आज दिनांक 1 मार्च 2022 शासकीय एमजीएम पीजी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम बिला खेड़ी में आयोजित चौथे दिन स्वयं सेवकों ने अंकुर अभियान के तहत सरपंच जितेंद्र सोलंकी, सचिव नरेंद्र सिंह राजपूत, कार्यक्रम अधिकारी डॉ मुकेश बडोले के मार्गदर्शन में ग्राम बिला खेड़ी के तालाब के आसपास एवं माध्यमिक शाला परिसर में औषधि पौधों का पौधारोपण स्वयंसेवकों ने किया। औषधि पौधों में नीम, आंवला, बादाम पीपल, जामुन, अमरूद, कचनार, आंवला, अशोक, सप्तपर्णी आदि पौधे एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा रोपित किए गए।
गांव के सरपंच जितेन सोलंकी ने स्वयंसेवकों के कार्य के लिए सराहना की परिचर्चा में नेहरू युवा केंद्र नर्मदापुरम के टीम मेंबरों द्वारा राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर ग्रामीण जनों एवं स्वयंसेवकों के साथ में चर्चा की गई। टीम मेंबर ने बताया कि विद्यार्थी ग्रामीण जनों से जुड़कर समाज हित में कार्य करके अपना एवं गांव में रहने वाले युवाओं का संवाद के द्वारा अपने व्यक्तित्व विकास कर सकते आई एम काल स्वयंसेवकों ने घर घर जाकर आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों की जानकारी ली गई। ग्रामीण जनों ने बताया कि गांव की साक्षरता दर पुरुष महिला अनुपात में 75.87% है और लिंग अनुपात 849 है हमारी आर्थिक गतिविधि एवं स्वच्छता के प्रति कार्य ग्रामीण जन जागरूकता के साथ कार्य करते हैं। इस सात दिवसीय विशेष शिविर में आज महाविद्यालय के स्टॉप डॉक्टर सुरेश गुप्ता, डॉ सत्यनारायण कमल किशोर, डॉ मुकेश बडोले ग्रामीण जन में चुन्नीलाल ओम प्रकाश एवं माखन तथा नेहरू युवा केंद्र की टीम मेंबर कुमारी रेशम खान गांव के कोटवार राजेश भाई प्रेमदास एवं स्वयंसेवक परिचर्चा में उपस्थित रहे।

