jhankar
ब्रेकिंग
जिला जज के निर्देश पर थाने के सामने लगी मोबाइल लोक अदालत, यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया बालाजी पब्लिक स्कूल में छात्रा से दुर्व्यवहार का आरोप, परिजन और प्रबंधन आमने-सामने ! देखे वीडियो किस... एक पेड़ बेटी के नाम पहल पार्षद दीपक बाथव ने बेटी-दामाद को भेंट किया तुलसी का पौधा बड़ी खबर -मोबाईल नेटवर्क न मिलने से नाराज महिला मोबाइल तोडा़ और पीया कीटनाशक हुई मौत आज का सुविचार : जिंदगी में सबसे बड़ी ताकत आपका नजरिया है जैसा सोचोगे वैसा पाओगे उज्जैन - खड़े हनुमान मंदिर का पिछले 3 दिन का अपडेट 72 घंटे बाद भी एक इंच नहीं हिली प्रतिमा हरदा - जिले के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब IIT दिल्ली के एक्सपर्ट सिखाएंगे AI, मिलेगा सर्टिफिकेट धान, ज्वार, बाजरा के लिए 15 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच होंगे पंजीयन एसडीएम विजय राय ने सुनी जन समस्याएं, 14 आवेदन आए - शंकर मंदिर अतिक्रमण की होगी जांच सितंबर में पूरे सप्ताह बारिश, फिर भी 353.5 मिमी कम बरसा पानी

लापरवाह नगर पालिका ,,,,,,, विधायक निधि के चबूतरे को ठेकेदार ने किया घटिया निर्माण

वार्ड वासियों ने ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

बनाने के बाद ही जगह-जगह से टाइल्स फूट गई,

50000 की लागत से बनाया शंकर जी के चबूतरे में कर दी ठेकेदार ने लीपा पोती

के के यदुवंशी ,
सिवनी मालवा। नगर पालिका प्रशासन के ध्यान नहीं देने से निर्माण कार्य में ठेकेदार के द्वारा घटिया निर्माण किया जा रहा है 50000 की लागत से दरबारी लाल गली में प्राचीन शिव मंदिर के चबूतरे को ठेकेदार ने घटिया निर्माण कर दिया है ।

- Install Android App -

वार्ड वासियों ने आरोप लगाया कि चबूतरे में सीमेंट मसाले की कम मात्रा की गई है जिससे बनने के बाद ही टाइल्स उखड़ रही फूट गई है वार्ड वासियों ने बताया कि पहले ही अच्छा चबूतरा था लेकिन नया बनाया तो पहले से भी खराब दिख रहा है नगर पालिका प्रशासन के द्वारा ठेकेदार को ठेका देने के बाद मुख्य नगर पालिका अधिकारी और इंजीनियर को द्वारा काम को नहीं देखा जाता है जिससे शहर में ठेका लेने वाले ठेकेदारों के द्वारा घटिया निर्माण किया जा रहा नगर पालिका अधिकारी को देखने की फुर्सत ही नहीं है की हमने जिस ठेकेदार को ठेका दिया वह किस तरह से कम कर रहा है।

भगवान के चबूतरे में इतना बड़ा भ्रष्टाचारी है तो सड़क नाली सहित अन्य कार्य में ठेकेदार कितना घटिया निर्माण कार्य कर रहे हैं यह सोच का विषय है ठेकेदार के द्वारा काम शुरू और बंद होने तक कभी अधिकारी ने जाकर नहीं देखा ठेकेदार गाइडलाइन के अनुसार कार्य कर रहा है या नहीं देखने की फुर्सत ही नहीं है इसी कारण से ठेकेदार अपनी मनमानी करते हैं ठेकेदार के द्वारा बिल बनाकर नगर पालिका में दिया जाता है और मुख्य नगर पालिका के द्वारा उनका बिल आसानी से निकाल दिया जाता है जिससे यह प्रतीत होता है कि अधिकारियों की मिली भगत से इनकार नहीं किया जा सकता शहर में सिमेट्री की सड़क जो बनी है वह भी कुछ दिन के बाद उखड़ जाती है नाली निर्माण में भी गाइडलाइन के अनुसार नहीं बनाई गई है जिससे नाली का पानी बहने की जगह इकट्ठा हो रहा है जिससे मक्खी और मच्छर की संख्या लगातार बढ़ रही है शहर के नागरिकों ने कई बार अधिकारियों से कहा लेकिन अधिकारियों का ध्यान ही नहीं उन्हें फुर्सत ही नहीं इसीलिए शहर में ठेकेदारों के द्वारा मनमानी और घटिया निर्माण किया जा रहा है।

इनका कहना है।
बताया कि यह मेरे वार्ड का ही मामला है अभी चबूतरे का काम अधूरा है मेरे द्वारा शिकायत की गई है लेकिन नगर पालिका इंजीनियर को शिकायत करने के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

उपाध्यक्ष प्रतिनिधि
शैलेंद्र गौर नगर पालिका
सिवनी मालवा।