jhankar
ब्रेकिंग
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा, बाबरी घाट से होगी शुरुआत फौती नामांतरण में गलत जानकारी पड़ी भारी, एसडीएम ने तहसीलदार का आदेश पलटा हंडिया : मोबाइल टावरों से AC के कंप्रेसर, कॉइल और कॉपर पाइप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,,, किसान संघ की बैठक में 1100 पौधे लगाने का निर्णय, बीमा व मूंग भुगतान की उठी मांग नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर को बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में होंगे समझौते उपभोक्ताओं से ... बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत किशोरी बालिकाओं ने किया एक्सपोजर विजिट ब्लॉक स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन दूध विक्रेताओं ने हड़ताल से किया किनारा, एसपी से सुरक्षा की मांग फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित पिछले 24 घंटों में जिले में 3.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

वनमंत्री के परिवार संग रवीना ने सतपुड़ा रिजर्व में उठाया जंगल सफारी का लुत्‍फ

मकड़ाई समाचार इटारसी/होशंगाबाद। मशहूर फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की खूबसूरती और यहां की जंगल सफारी बेहद रास आई है। इसी वजह से वे बार-बार यहां सैर सपाटे के लिए पहुंच रही हैं। इस बार उनकी जंगल सफारी में प्रदेश के वनमंत्री विजय शाह और उनका परिवार भी रवीना के साथ रहा। भोपाल में अंतरराष्‍ट्रीय वन मेला में हुए कार्यक्रम के बाद रवीना के साथ ही वन मंत्री शाह अपने परिवार को लेकर सीधे एसटीआर पहुंचे थे। रवीना ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की वादियों में जंगल सफारी कर वन्यप्राणियों का दीदार किया। उन्हें इस ट्रिप में भी 2 बार अलग अलग लोकेशन पर बाघ नजर आए हैं। इसके वीडियो भी उन्होंने शेयर किए हैं। रवीना के साथ मप्र के वनमंत्री विजय शाह, उनकी पत्नी भावना शाह, बेटे दिव्यादित्य शाह और बहू पद्मिनी भी साथ रहे।

गोपनीय रहा दौरा

- Install Android App -

रवीना और वनमंत्री का यह टूर बेहद गोपनीय रहा। अमले ने मंत्री जी के लिए सारे वीआइपी इंतजाम भी किए थे, लेकिन किसी को इस ट्रिप की आधिकारिक जानकारी नहीं थी। रवीना ने इस यात्रा के लिए विजय शाह और उनके परिवार का आभार जताते हुए लिखा कि….!! सतपुड़ा में सुबह-सुबह कैटी (टाइगर) ने पार किया। मप्र वनमंत्री, डॉ. कुंवर विजय शाह को इस अद्भुत यात्रा के आयोजन के लिए धन्यवाद। प्रिय भावना शाह, कुंवर दिव्यादित्य और पद्मिनी को भी सफारी में साथ देने के लिए धन्यवाद दिया।
22 दिसंबर की रात को पहुंची धपाड़ा
फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन 22 दिसंबर की रात सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के लिए धपाड़ा लाज में रात्रि विश्राम करने आ गई थीं। अगले दिन शुक्रवार सुबह उन्होंने जंगल सफारी की। जिप्सी में उनके साथ वनमंत्री कुंवर विजय शाह की पत्नी भावना, बेटा-बहू भी साथ थे। सफारी की तस्वीरों का रवीना ने शेयर किया है।
विवाद में रही थी पिछली ट्रिप
पिछले माह ही रवीना टंडन की जिप्सी सफारी के दौरान एक बाघिन के बेहद करीब पहुंच गईं थी। इस मामले ने तूल पकड़ लिया था, जिसके बाद एसटीआर ने जांच कमेटी भी बनाई थी, बाद में नोटिस की खानापूर्ति कर दी गई। रवीना ने इस घटना को सामान्य बताकर इंटरनेट मीडिया पर सफाई पेश की थी। विवाद के बाद पहली बार रवीना फिर एसटीआर पहुंची, लेकिन वनमंत्री का साथ मिलने से इस बार उनका दौरा वीवीआइपी हो गया।