jhankar
ब्रेकिंग
दिवाली के मद्देनजर प्रशासन सख्त, घनी आबादी में अवैध पटाखा भंडारण पकड़ा हरदा में युवाओं को मिला सुरक्षा का पाठ! पुलिस अधीक्षक शशांक ने विद्यार्थियों को किया जागरूक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत अनुबंधित वाहनों... डीजल 93.90 से बढ़कर 99.64 रु. प्रति लीटर  मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के परिवहनकर्ताओं को बड़ी राहत मांदला नदी में डूबने से युवक की मृत्यु, परिजनों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों को आवेदनों का तत्काल निराकरण करने के दिए निर्देश जनगणना 2027 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा, बानापुरा में संचालित स्पा सेंटर की जांच और होटलों में कथित अवैध गतिविधियों पर रोक की मांग नर्मदा मंदिर पर पुलिस की अवैध पटाखा संग्रहण पर कार्रवाई

शादी से इंकार करने पर युवक ने नाबालिग को दी टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी, दहशत में परिवार

राह चलते दोस्ती का दबाव बनाता था और अश्लील कमेंट्स करता था

कानपुर। दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड का मामला गरमाया हुआ है। इस बीच यूपी के कानपुर में एकतरफा प्यार में पागल सिरफिरा युवक नाबालिग (17) छात्रा को घर से उठाकर ले जाने की धमकी दे रहा है। उसका कहना है कि मेरी बात नहीं मानी श्रद्धा की तरह टुकड़े-टुकड़े कर जंगल में फेंक दूंगा। छेड़खानी से परेशान छात्रा और उसका परिवार परेशान हैं।

- Install Android App -

पीड़िता ने दहशत की वजह से स्कूल जाना छोड़ दिया है। परिजनों ने आरोपी फैज के खिलाफ नौबस्ता थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए बीते रविवार को शाम उसे अरेस्ट कर लिया है। चमनगंज थाना क्षेत्र स्थित गांधी पार्क में रहने वाला मोहम्मद फैज बीते डेढ़ महीने से एक नाबालिग से छेड़खानी कर परेशान कर रहा था। छात्रा जब स्कूल और कोचिंग के लिए जाती थी, तो उसका पीछा करता था। राह चलते दोस्ती का दबाव बनाता था और अश्लील कमेंट्स करता था।

इसके साथ ही अपने साथियों के साथ मिलकर छात्रा के घर के बाहर महफिल जमाता था। विरोध करने पर दबंग फैज उनके साथ गाली-गलौज करता था। छात्रा के पिता ने बताया कि फैज नाम का युवक फोन और वॉट्सएप पर धमकी दे रहा है कि तुम्हारी बेटी को घर से उठा ले जाऊंगा। मैं शादी इसी से करूंगा, चाहे इसके लिए तुम लोगों को गोली क्यों ना मारना पड़े? यदि शादी नहीं की तो इसके श्रद्धा की तरह इसके टुकड़े-टुकड़े कर जंगल में फेंक दूंगा। पीड़िता के पिता ने कहा कि फैज की वजह से मेरी और पूरे परिवार को बहुत बदनामी हो रही है।