jhankar
ब्रेकिंग
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हरदा में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दहन कर कलेक्... बेटी की तस्वीर और श्रद्धांजलि पोस्टर लेकर पहुंचे माता-पिता, स्कूल प्रबंधन व वाहन चालक पर कार्रवाई की... स्कूल व आंगनवाड़ी केन्द्र में विधिक साक्षरता व जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न आईटीआई में एनसीवीटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु तृतीय चरण प्रारम्भ मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं पत्रकार भवन की मांग को लेकर पत्रकारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जल्द निर्णय का मिला आश्वासन हरदा में सैकड़ों विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला, 'Say No To Drugs 2.0' का दिया संदेश विधायक एवं पूर्व कृषिमंत्री सचिन यादव की मांग: नहरों में तुरंत पानी छोड़ा जाए, नहीं तो खरगोन-बड़वानी... लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: विद्युत कंपनी के SE शिवराम सेमिल के 9 ठिकानों पर छापा, 7 करोड़ से ज्यादा की...

सरकारी मुलाजिम निकला धनकुबेर, छापेमारी में मिली रकम गिनते-गिनते थके अधिकारी…

सरकारी नौकरी के लिए लोगों में क्यों हाय-तौबा मची रहती है, इसका खुलासा गाहे-बगाहे होता रहता है. काम ढेला भर का नहीं और भ्रष्टाचार के जरिए इतनी रकम जुटा लेते हैं कि सात पीढ़ी को कमाने की जरूरत नहीं पड़ती. ऐसा ही वाकया बिहार में देखने को मिला…

पटना। ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के ठिकानों पर जब निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने शनिवार को छापेमारी की तो अधिकारियों की आंखें फटी रह गए। छापेमारी के दौरान घर में बोरे, पलंग, कार्टून में इतनी नकद भरकर रखी थी, जिसे गिनते-गिनते अधिकारी तो थक ही गए, मशीन तक खराब हो गई। जब्त रकम करीबन तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है, इसके अलावा 38 लाख से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण, कई बेनामी फ्लैट, जमीन व मकान और इंश्योरेंस पॉलिसीज का पता चला है।

- Install Android App -

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ड्रग इंस्पेक्टर के खिलाफ निगरानी थाने में 1.59 करोड़ रुपये आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कराते हुए छापेमारी शुरू की। जांच के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मलेरिया ऑफिस के समीप खान मिर्जा मुहल्ले में स्थित आवास पर बोरे, दीवान-पलंग और कार्टून में छिपा कर बड़ी मात्रा में रखी गई नकदी बरामद हुई। दो हजार और पांच सौ रुपये के इन नोटों को गिनने के लिए मंगाई गई करेंसी मशीन खराब हो गई, जिसके बाद अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों से बैंककर्मी को भेजने का आग्रह किया।

नकदी के अलावा आवास पर 36.49 लाख रुपये मूल्य का पौने एक किलो सोना, तीन किलो चांदी और 12 हजार रुपए का हीरा जब्त मिला। तलाशी के दौरान पटना, गया जिले के फ्लैट का पता चला, जिससे बेनामी संपत्ति होने की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा विभिन्न बैंक तथा वित्तीय संस्थानों में निवेश से संबंधित पासबुक तथा कागजात और जमीन-फ्लैट की खरीद से संबंधित कागजात जब्त किया गया है। यही नहीं 19 लाख रुपए मूल्य के तीन कार और एक बुलेट भी पाए गए।