jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

सांसद श्री उइके ने विकास कार्यो की विस्तार से समीक्षा की

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘‘दिशा’’ की बैठक संपन्न

मकड़ाई समाचार हरदा। सांसद दुर्गादास उइके की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति की बैठक संपन्न हुई। उन्होने बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की जल जीवन मिशन योजना, अमृत सरोवर तालाब निर्माण, रोजगार ग्यारंटी योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती कमेड़िया, कलेक्टर ऋषि गर्ग, जिला वनमण्डाधिकारी अंकित पाण्डे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राम कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश महोबिया, विधायक प्रतिनिधि अशोक गुर्जर, पूर्व विधायक मनोहर लाल राठौर तथा सांसद प्रतिनिधि राजेश वर्मा सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

- Install Android App -

आजादी के अमृत महोत्सव में 77 अमृत सरोवर स्वीकृत हुए, 20 पूर्ण भी हुए
बैठक में कार्यपालन यंत्री श्रीमती प्रियंका मेहरा ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले में 77 अमृत सरोवर स्वीकृत किये गये है। निर्मित हो चुके सभी अमृत सरोवरों में पानी भरा हुआ है। उन्होने बताया कि इन 77 में से हरदा विकासखण्ड में 29, खिरकिया में 25 तथा टिमरनी विकासखण्ड में 23 तालाब शामिल है। इनमें से 60 तालाबों का कार्य शुरू हो चुका है, 20 तालाब पूर्ण भी हो चुके है। शुरू हो चुके तालाबों पर 10 करोड़ रूपये से अधिक लागत आई है। ये तालाब जिले के ग्राम खेड़ीनीमा, टेमागांव, हीरापुर, मालेगांव, केली व इन्द्रपुरा सहित विभिन्न ग्रामों में निर्मित कराये गये है। इन तालाबों के बन जाने से गांव का भू जल स्तर बढ़ेगा, जिससे पेयजल स्रोतो मे साल भर पानी रहेगा तथा खेतों में नमी बनी रहेगी, जिससे उत्पादन बढ़ेगा।

जल जीवन मिशन की पेयजल योजनाओं को शीघ्रता से पूर्ण करें
बैठक में सांसद श्री दुर्गा दास उइके ने जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजल योजनाओं को शीघ्रता से पूर्ण करने तथा योजनाओं में गुणवत्ता के स्तर का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गर्ग ने बैठक में बताया कि जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजल योजनाओं में अनावश्यक देरी करने वाले तथा गुणवत्ता का ध्यान न रखने वाले ठेकेदारों पर अर्थदंड लगाने के लिए ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उन पर अर्थदण्ड लगाया गया है। सांसद श्री उइके ने बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के महाप्रबंधक को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्र में बनने वाली सड़कों के दोनों ओर साइड शोल्डर बनाएं तथा जहां भी आवश्यकता हो वहां नाली निर्माण अवश्य कराएं।

वर्षा समाप्ति पर पुल पुलियों व सड़कों की रिपेयरिंग पर विशेष ध्यान दें
बैठक में वन मण्डल अधिकारी श्री अंकित पाण्डे ने बताया कि जिले में बांस उत्पादन को एक जिला एक उत्पाद अभियान में शामिल किया गया है। सांसद श्री उइके ने पौधरोपण की मॉनिटरिंग करने के निर्देश बैठक में दिये। उन्होने कहा कि बरसात समाप्त होते ही जिले की सड़कों तथा पुल पुलियों की मरम्मत सर्वोच्च प्राथमिकता से कराई जाए। उन्होने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कोविड वैक्सीनेशन के बूस्टर डोज लगाने के कार्य में गति बढ़ाने के निर्देश दिये।