jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

सांसद सोलंकी को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, हिंदुत्व की बात की तो जान से मरवा देगे!

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 देवास।जिले की शाजापुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी को शुक्रवार की सुबह 11:40 बजे उनके निवास तिलक नगर देवास में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर अश्लील गालियां और जान से मारने की धमकी दी गई।

सिविल लाईन थाना में आवेदक शंभुदयाल अग्रवाल ने एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने मोबाइल नंबर 7897369641 से सांसद के मोबाइल नंबर 7879857*** पर कॉल कर अश्लील भाषा का उपयोग किया और धमकी दी। कॉल के दौरान सांसद का मोबाइल स्पीकर मोड पर था, जिससे शंभुदयाल अग्रवाल ने पूरी बातचीत सुनी।इस संबंध में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

- Install Android App -

घर मे आया धमकी भरा फोन
क्षेत्रीय सांसद सोलंकी को लोग सनातनी और हिन्दूवादी छवि के लिए जाने जाते हैं। उन्होने बताया कि जब वह तिलक नगर स्थित अपने घर पर अध्ययन कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें यह धमकी भरा फोन आया। पहले कॉलर ने उनका नाम पूछा और कहा कि वह राष्ट्रवादी और हिंदुत्व से संबंधित बहुत सारी वीडियो बना रहे है । सोलंकी ने इसका विरोध किया, तो कॉल करने वाले ने कहा कि वह अपनी टीम भेजकर उन्हें मरवा देगा और खुद उन्हें जान से मार देगा।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

शिकायत होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 351(4) और 296 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश कर रही है।