jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

सिवनी मालवा: सड़क पर आवारा घूम रहे पशुओं की समाजसेवकों ने ली सुध, लगाए रेडियम 

सिवनी मालवा: सड़क पर आवारा घूमने वाले पशुओं की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इनके कारण खेतों की फसलों को तो नुकसान होता ही है, आए दिन सड़क दुर्घटना भी होती रहती है। रात के अंधेरे में सड़क पर बैठने से कई वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। इस गंभीर समस्या को देखते हुए गोपाल वेटनरी मेडिकल स्टोर्स तथा रिलाएबल सोशल वेलफेयर सोसायटी सिवनी मालवा के सदस्यों ने सड़क पर बैठे गाय-बैलों के सींग में रेडियम चिपकाए। इसी के साथ आसपास से गुजरने वाले वाहन चालकों को यह समझाइश दी कि सड़क पर पशु बैठा दिखे तो उसे हटाकर दूर कर दें ताकि पशु और वाहन चालक दोनों ही दुर्घटना का शिकार होने से बच जाएं।

- Install Android App -

इस दौरान गोपाल वेटनरी मेडिकल स्टोर्स के संचालक देशबंधु मराठा, रिलाएबल युवा शक्ति संरक्षक डॉ पूनम सिंह राजपूत, डॉ नवोदित राठौर, ईश्वर विश्नोई, आनंद लौवंशी, सतीश योगी, सौरभ बड़गुर्जर उपस्थित रहे।