मकड़ाई समाचार हंडिया।माहशिवरात्रि की सुबह से ही शिव भक्तों ने शिव मंदिरों में भोले बाबा का जलाभिषेक व पूजन अर्चन शुरू कर दिया,इसके बाद महादेव का विशेष एवं अकर्षक शृंगार हुआ और शाम को भगवान रिद्धनाथ महादेव की बारात निकाली गई।जिसमें शामिल सैकड़ों श्रद्धालु धार्मिक गीतों व ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए अपने जीवन को धन्य कर आगे बढ़ रहे थे, नगर के जिन मार्गो से बारात आगे जा रही थी नगरवासी फूलों की वर्षा कर बारात का स्वागत कर रहे थे।
बारात अपने गंतव्य पर पहुंचने के बाद निर्धारित समय के अनुसार भगवान रिद्धनाथ महादेव का षोडशोपचार पूजन अर्चन किया गया, फिर भगवान की महाआरती की गई तदोपरांत मंत्रोचरणों के साथ भगवान की स्तुति बंदना नैवेद्य व प्रशाद वितरण का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया,इस दौरान शिव भक्तों द्वारा मंदिर प्रांगण में विशेष साज सज्जा के साथ विशेष आतिशबाज़ी की गई।

