jhankar
ब्रेकिंग
रीवा के अस्पताल में फिर बवाल डॉक्टर-गार्ड और अटेंडर में जमकर चले लात-घूसे, कई घायल हाईवोल्टेज तार से टकराकर कंटेनर में लगी आग, ड्राइवर को लगा करंट का झटका, हाईवे पर आधे घंटे जाम लखनऊ में गोमती का कहर फैजुल्लागंज 6 दिन से डूबा, 40 हजार घर परिवार प्रभावित आज का सुविचार - 05 अक्टूबर 2026 "शिक्षक मोमबत्ती नहीं है जो खुद जलकर खत्म हो जाए, वह दिया है जो एक ... 05 अक्टूबर - गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती आज 05 अक्टूबर विश्व शिक्षक दिवस अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर

हनुमान मंदिर पर काला झंडा लगाए जाने का प्रयास, आधी रात धरने पर बैठे हिंदू संगठन के लोग

मकड़ाई समाचार सागर। रविवार रात 11 बजे के बाद शहर में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। शहर के हृदय स्थल कहे जाने वाले तीन बत्ती पर बने हनुमान मंदिर पर सामुदाय विशेष के व्यक्ति द्वारा काले कपड़े का झंडा लगाए जाने के प्रयास से यह स्थिति बनी। मंदिर में काले कपड़े का झंडा लगाए जाने की खबर लगते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और इस तरह का काम करने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। देखते ही देखते यहां हजारों की संख्या में लोग जमा हो गए। खबर लगते ही पुलिस भी हरकत में आई। इसके बाद एएसपी विक्रम सिंह कुशवाहा सहित सात थानोें की पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग आरोपितों पर कार्रवाई की मांग को लेकर डटे रहे।

- Install Android App -

उन्होंने इसको लेकर मौके पर ही धरना देने शुरू कर दिया। इसके साथ नारेबाजी करने लगे। लोगों के बढ़ते आक्रोश के चलते पुलिस व प्रशासन की सांसें फूल गई। यह हंगामा घंटों तक चलता रहा। वहीं पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को पकड़ा है। हिंदू संगठन के सदस्य उमेश सराफ का कहना है कि देर रात यहां एक समुदाय विशेष के व्यक्ति द्वारा काले रंग के कपड़ा बांधना का प्रयास किया जा रहा था।

जब यहां मौजूद लोगों ने रोका तो वे उनसे विवाद करने लगे। उसने अन्य साथियों को यहां बुला लिया। इसके बाद वे चले गए। वहीं जब हिंदू संगठन को इसकी खबर लगी तो तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस तरह का कृत्य करने वालों पर सख्त कार्रवाई होना चाहिए।