jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

हरदा : कलेक्टर श्री गर्ग ने लफांगढाना व सुन्दरपानी में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी

हरदा : कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने शुक्रवार को ग्राम चौपाल में सिराली तहसील के ग्राम लफांगढाना व सुन्दरपानी के ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री रोहित सिसोनिया और एसडीएम श्री अशोक डेहरिया, तहसीलदार श्री भरत अहिरवार सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
ग्रामीणों ने चौपाल में कलेक्टर श्री गर्ग को बताया कि ग्राम लफांगढाना में गर्मी के मौसम में पेयजल समस्या बहुत आ रही है, जिस पर उन्होंने कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को गांव में तीन दिवस में नया ट्यूबवेल लगवाने के निर्देश दिए। कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री पवनसुत गुप्ता ने बताया कि गांव में 33 लाख रुपए की पेयजल योजना स्वीकृत हो चुकी है, कुछ ही दिनों में कार्य शुरू हो जाएगा। जांच के दौरान पाया गया कि गांव के कुछ बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र अभी तक जारी नहीं हुए हैं, जिस पर कलेक्टर श्री गर्ग ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता रमा उईके और अनीता साहू का 3 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होने सुन्दरपानी में ग्रामीणों से गांव में पेयजल उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रीष्म ऋतु में इस आदिवासी बहुल दूरस्थ ग्राम सुन्दरपानी के ग्रामीणों को पर्याप्त पेयजल मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होने सुन्दरपानी के ग्रामीणों से उचित मूल्य की दुकान से खाद्यान्न वितरण के संबंध में पूछताछ की।
(फोटो संलग्न)