jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

हरदा :जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनी कलेक्टर श्री गर्ग ने

हरदा : जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत प्रत्येक मंगलवार को शासकीय कार्यालयों में नागरिकों की समस्याएं सुनी जाती है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में उपस्थित नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फुलपगारे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। जनसुनवाई में रहटगांव तहसील के ग्राम मालेगांव निवासी शशि बांके ने सीमांकन के लिये कलेक्टर श्री गर्ग को आवेदन दिया, जिस पर उन्होने तहसीलदार को सीमांकन कराने के निर्देश दिये।
कायागांव निवासी श्रीमती कृष्णाबाई कोरकू ने कलेक्टर श्री गर्ग को बताया कि उसके पैर में फ्रेक्चर हो गया, उसके उपचार पर हजारों रूपये खर्च हो चुके है। आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क उपचार कराने का अनुरोध कृष्णा ने किया, जिस पर उन्होने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये। ग्राम पड़वा तारापुर निवासी ग्रामीणों ने गांव की सड़क मरम्मत के लिये कलेक्टर श्री गर्ग को आवेदन दिया, जिस पर उन्होने कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को एस्टीमेट तैयार कराने के निर्देश दिये। टिमरनी तहसील के ग्राम पिपल्याकला निवासी नर्मदाप्रसाद ने खेत की ओर जाने वाले मार्ग से अतिक्रमण हटाने के लिये कलेक्टर श्री गर्ग को आवेदन दिया, जिस पर उन्होने तहसीलदार को कार्यवाही के निर्देश दिये।