jhankar
ब्रेकिंग
ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज

हरदा : जब तक बीमा नही तब तक किसान कांग्रेस की पदयात्रा जारी रहेगी – मोहन विश्नोई

मकड़ाई समाचार हरदा। जिले के किसान एवं ग्रामीण श्रमिकों सरकार की उपेक्षा के चलते लम्बे समय से परेशानी उठा रहे है समय समय पर किसान कांग्रेस ने ज्ञापन एवं आंदोलन के माध्यम से किसानों एवं श्रमिकों के मुद्दे उठाए भी है। लेकिन किसानों की अपने अधिकारों के प्रति निष्क्रियता के कारण अभी तक जिले में कोई निर्णायक आंदोलन नही हो सका है। छोटे-मोटे प्रयासों आधे अधूरे समस्याओं के हल जरूर निकले है। लेकिन किसानों एवं ग्रामीणों की चुप्पी का पूरा फायदा शासन प्रशासन ने उठाया है और किसानों एवं श्रमिकों को उनके अधिकारों से वंचित रखा गया है।

- Install Android App -

ग्रामीणों की इसी निष्क्रियता को अब जिला किसान कांग्रेस ने चुनोती के रूप में लिया है। ग्रामीणों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने एवं जिले में निर्णायक आंदोलन की नींव रखने के उद्देश्य से ही किसान कांग्रेस की जिला इकाई ने जिले के गांव-गांव तक पदयात्रा के माध्यम से आम किसान एवं ग्रामीणों तक पहुंचने का रास्ता चुना है।

दिनांक 11 जनवरी 2022 से जो पदयात्रा प्रारंभ की थी वह आज दिनांक तक जारी है। पदयात्रा के माध्यम से किसान कांग्रेस अभी तक जिले के करीब 70 से अधिक गांवों में ग्रामीणों से चौपाल चर्चा कर चुकी है। उल्लेखनीय है कि किसान कांग्रेस ने जब पदयात्रा करने की घोषणा की थी तब 10 दिन तक पदयात्रा करने का निर्माण लिया था। लेकिन यात्रा के दौरान किसानों एवं ग्रामीणों की समस्याओ एवं किसानो की जिस तरह से प्रतिक्रिया रही है। उससे उत्साहित हो कर किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन विश्नोई ने कहा है कि जब तक किसानों के खाते में उनके अधिकार वर्ष 2019 एवं वर्ष 2020 की राहत राशि एवं बीमा राशि नही मिलेगी। तब तक जिले में पदयात्रा जारी रहेगी यात्रा के प्रारंभ करने के पूर्व किसान कांग्रेस ने जो मुद्दे किसानों एवं श्रमिकों के उठाये थे उनके अलावा भी जो मुद्दे ग्रामीणों की तरफ से आ रहे है। उनमें प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री आवास की राशि दो वर्षों से ग्रामीणों को नही मिली है। जल जीवन मिशन के तहत गांवों में घटिया काम किया गया है। जहाँ वर्षों पुरानी पाईप लाईन अच्छी चल रही थी, परंतु नई लाईन बंद पड़ी है। पानी की अभी से भारी समस्या है तो गर्मियों में क्या होगा स्कूलो में मध्यान भोजन नही मिल रहा है। कोरोना काल मे जो बिजली बिल माफ का कहा था अब वो बिल भी ग्रामीणों को थमा दिए गए है। बिजली वसूली के नाम पर कुर्की की जा रही है जो सरासर गलत है ये तत्काल रोकी जाना चाहिये। ओला पीड़ित गांवों में 15 दिन बाद भी सूची चस्पा नही की गई है। राशन दुकानों में भारी भ्रष्टाचार गरीबी रेखा के कार्ड नही है। ऐसे अनेक मुद्दे सामने आए है पदयात्रा 14 वे दिन हिवाला, बम्हनगांव, बोंडगांव होते हुए निरन्त आगे जारी है। यात्रा में राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त टाले किसान कांग्रेस के प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष केदार सिरोही जिले कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बद्री पटेल किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री रविशंकर शर्मा, चंद्रशेखर पटेल, संजय अग्रवाल खिड़किया कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष शंकर सौलंकी किसान कांग्रेस खिड़किया के ब्लाक अध्यक्ष गोविंद देवड़ा युवा कांग्रेस के खिड़किया ब्लाक अध्यक्ष भूपेंद्र राजपूत, जितेंद्र राजपूत, संजय पांडे, विष्णु गुर्जर, ललता पटेल सहित अन्य ग्रामीण जन शामिल हुए यात्रा सतत जारी रहेगी।