मकड़ाई समाचार टिमरनी। कोविड -19 टीकाकरण अभियान के अंतर्गत सेकेण्ड डोज के शेष हितग्राहियों को कोविड वैक्सीन से टीकाकृत करने हेतु जनपद पंचायत टिमरनी में पंचायत प्रधान एवं सचिवों की बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में डॉ . राम के.शर्मा , मुख्य कार्यपालन अधिकारी , जिला पंचायत हरदा द्वारा लक्ष्य पूर्ति हेतु सरपंच और सचिव दोनो को पंचायत के अधीन आने वाले ग्रामों में आशा एवं आँगनवाड़ी कार्यकर्ता की मदद से कार्य योजना बनाने हेतु निर्देशित किया जिसकी मांग के आधार पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी को वहाँ टीकाकरण सत्र आयोजित करने के निर्देश दिये गये । उन्होने कहा कि इस हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर इसका प्रचार प्रसार करे , मुनादी कराये एवं सेकेण्ड डोज का महत्व बताते हुये हितग्राहियों को प्रेरित करे । जरूरी हो तो सफलता के लिये अपने स्तर पर नवाचार भी करे । उन्होने कहा कि कोविड -19 टीके के दोनो डोज से ही किसी व्यक्ति की संक्रमण से सुरक्षा हो सकती है । बैठक में एस.डी.एम. श्रीमती रीता डेहरिया , सी.ओ. जनपद पंचायत श्री अशोक उईके , श्री लखन बिल्लौरे एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ . एम . के . चौरे , श्री मुकेश बटाने एवं विभिन्न ग्राम पंचायतो के प्रधान सचिव व रोजगार सहायक उपस्थित थे । वही बैठक में अनुपस्थित रहने वाले 18 सचिव व रोजगार सहायको का वेतन रोकने के आदेश जारी किये।
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच
0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं
आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन
अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...
प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना
खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर
2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा
आज का सुविचार - MakdaiExpress24
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
