jhankar
ब्रेकिंग
असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट्स: अब्दुल समद को मिली बड़ी जिम्मेदारी, शाहिस्ता परवीन ने दी शुभकामनाएं तमिलनाडु: चेन्नई-मदुरै जा रही प्राइवेट स्लीपर बस में लगी आग, सभी 23 यात्री सुरक्षित हाईवे पर सुबह-सु... पश्चिम बंगाल: बर्धमान की स्पंज आयरन फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 5 कर्मचारी गंभीर घायल भट्टी में विस्फ... हरदा । अब्दुल समद हरदा जिला इकाई के अध्यक्ष नियुक्त ‌।  लखनऊ: शहीद पथ पर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 8 लोग गिरफ्तार मुजफ्फरनगर: नशीला पदार्थ देकर रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव, 4 पर FIR खातेगांव में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, रथ खींचने के लिए मची होड़ कोलकाता: ED की छापेमारी में मदरसे से 40 लाख कैश और 180 ग्राम सोने के सिक्के बरामद जींद से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, खुद बनाएगी बिजली और आग लगने पर अपने आप बंद होगा सिस्टम... रायपुर: RRB परीक्षा में नकल, डबल अंडरगारमेंट में छिपाकर ले गया मोबाइल, महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार

हरदा : डॉ. भीमराव अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजना के तहत आवेदन आमंत्रित

 

- Install Android App -

हरदा : कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति हरदा ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजना के तहत केवल अनुसूचित जाति के बेरोजगार युवाओं के आवेदन आमंत्रित किये है। उन्होने बताया कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजना के तहत आवेदकों को 10 हजार रूपये से 1 लाख रूपये तक ऋण उपलब्ध कराया जाता है। उन्होने बताया कि योजना के तहत यह आवश्यक है कि आवेदक को अनुसूचित जाति का होकर जिले का मूल निवासी हो तथा आवेदक की आयु 18 से 55 वर्ष के मध्य हो। इच्छुक आवेदक आय, जाति, मूल निवासी, राशन कार्ड, आधार कार्ड, पेन कार्ड व अंकसूची के साथ 15 दिवस के अंदर जिला पंचायत संयुक्त भवन के प्रथम तल पर कक्ष क्रमांक 25 में स्थित कार्यालय जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति में सम्पर्क कर सकते है।