jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

हरदा ; प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने ‘लाडली बहना उत्सव’ की तैयारियों की समीक्षा की गूगल मीट के माध्यम से हरदा व ग्वालियर के अधिकारी हुए शामिल


हरदा ;
प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तथा हरदा एवं ग्वालियर जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट में गुरुवार सुबह गूगल मीट के माध्यम से अपने प्रभार के दोनों जिलों के कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला व खंड स्तरीय अधिकारी, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी 10 जून को ‘‘लाडली बहना उत्सव’’ के रूप में मनाया जाए। उन्होंने कहा कि 10 जून को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान बहनों के खाते में 1000 रूपये की राशि ट्रांसफर करेंगे। इस कार्यक्रम का जिले की सभी ग्राम पंचायतों व नगरीय क्षेत्रों में एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि नगरीय क्षेत्रों में कचरा कलेक्शन वाहनों के माध्यम से एनाउंसमेंट कराकर और बड़े एलईडी टीवी के माध्यम से इस कार्यक्रम के आयोजन की सूचना आज से ही प्रसारित की जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग 10 जून को आयोजित होने वाले लाड़ली बहना उत्सव में शामिल हो सकें।
प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि ‘दीपोत्सव’ की तरह ‘लाड़ली बहना उत्सव’ को मनाया जाए। उन्होने कहा कि लाड़ली बहनें अपने घरों के बाहर रंगोली बनाएं और दीप प्रज्जवलित कर दीपोत्सव मनाएं। उन्होंने दोनों जिले के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लाड़ली बहना योजना का आवेदन करने वाली सभी पात्र महिलाओं के खाते में 10 जून को राशि जमा हो जाए, इसके लिए डीबीटी की प्रक्रिया आजकल मे पूरी कर ली जाए। प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने इस दौरान निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्र में आज होने वाली ग्राम सभाओं में भी लाड़ली बहना उत्सव के बारे में ग्रामीणों को बताया जाए। ग्रामसभा में अधिक से अधिक महिलाएं शामिल हो यह सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने इस दौरान बताया कि हरदा जिले में लगभग सभी हितग्राही महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने बताया इसके लिए पहले से तैयारी की गई थी।