jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में सैकड़ों विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला, 'Say No To Drugs 2.0' का दिया संदेश विधायक एवं पूर्व कृषिमंत्री सचिन यादव की मांग: नहरों में तुरंत पानी छोड़ा जाए, नहीं तो खरगोन-बड़वानी... लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: विद्युत कंपनी के SE शिवराम सेमिल के 9 ठिकानों पर छापा, 7 करोड़ से ज्यादा की... गुना की राम टेकरी पर बन रही एमपी की सबसे ऊंची श्रीराम प्रतिमा, 111 फीट की मूर्ति के जल्द होंगे दर्शन एमपी के 10.54 लाख किसानों के खातों में पहुंचे फसल बीमा के 1460 करोड़ रुपये हंडिया : मां नर्मदा की नगरी में प्लास्टिक की 'नो एंट्री', सीईओ अंजली जोसेफ खुद उतरीं मैदान में... अब... नेता प्रतिपक्ष पर लगाए गए आरोप भाजपा की सुनियोजित साजिश, निष्पक्ष जांच तक कांग्रेस करेगी परिषद बैठको... एमपी में खुलेंगे 45 नए नर्सिंग कॉलेज, मिलेंगी 30 हजार सीटें: मान्यता प्रक्रिया शुरू हरदा के सनफ्लावर स्कूल में दस्तावेजों का खेल! मार्कशीट में फेल, टीसी में पास; डीईओ से जांच की मांग नरसिंहपुर हादसा: हाईवे किनारे सेल्फी ले रहे 6 दोस्तों को हाईवा ने कुचला, सभी की मौत

हरदा सोशल मीडिया पर संभ्रांत परिवार  व  MD ड्रग्स  की चर्चा जोरों पर, पुलिस की भूमिका पर सोशल मीडिया में असमंजस  !

हरदा ।  हरदा के सोशल मीडिया में एमडी ड्रग्स इस्तेमाल की चर्चा और संभ्रांत परिवार के युवकों की चर्चा संयुक्त रूप से चल रही है।  चर्चा में शहर के अनेक प्रतिष्ठित परिवार के युवक और एमडी की संलग्नता के साथ ही पुलिस द्वारा  मामले को  ले देकर रफा दफा करने की चर्चा जोरों पर है।

शहर में युवाओं के  नशे की गिरफ्त में आने को लेकर और पुलिस का ठंडा रवैया चर्चा में है। सोशल मीडिया पर लगातार नशे , देह व्यापार की चर्चा जारी है।

जनचर्चा में पुलिस के कुछ जवानों पर कार्रवाई की अपुष्ट चर्चा भी चल रही है । आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं है। चर्चा में मौखिक आदेश  पर  कुछ पुलिस कर्मी पर कार्रवाई की खुसुर पुसुर चल रही है।  अब इसका सफेद पावडर से क्या लेना देना है।  कौन जाने।  बहरहाल,  शहर में एमडी की बढ़ती खपत  और युवतियों की सप्लाई व देह व्यापार को लेकर  संभ्रांत परिवार के  लाडलों  के पकड़ाने, फिर  इस्तेमाल पावडर  के बदले माल देकर छूट जाने की जमके चर्चा है।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस शहर में सोशल मीडिया में चल रही पोस्ट के आधार पर   कार्रवाई व जांच की मांग करता है।  आला अधिकारियों को फेसबुक और व्हाट्सएप्प पर हो रही ऐसी चर्चाओं पर अपना जवाब देना चाहिए जिससे भ्रम की स्थिति न बनें और चर्चा के पीछे का सच सामने आ सके।

यह खबर भी पढ़े 

Harda Big News: हरदा पुलिस ने नशे के सौदागरों को पकड़ा: 4 लाख रूपये कीमत की एम०डी० ड्रग्स बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार, देखे विडियो