हरदा : सायबर अपराधों के प्रति महिलाओं को जागरूक व प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से हरदा जिले में ‘‘सायबर सखी’’ की अवधारणा विकसित की गई है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की महिलाओं को सायबर अपराधों से बचाने के लिये सायबर सखियों को प्रशिक्षण भी दिलाया गया है। ये सायबर सखियां अपने आसपास की महिलाओं को सायबर अपराधों से बचाव के लिये जागरूक करती है। कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने बताया कि सायबर क्राईम से महिलाओं के बचाव के लिये नई सायबर सखियां भी बनाई जाएंगी और उन्हें निकटतम पुलिस थाना स्थल पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी क्रम में 17 जून को थाना टिमरनी, कोतवाली थाना हरदा, सिविल लाइन थाना हरदा, पुलिस थाना छीपाबड़, थाना हंडिया, पुलिस चौकी खिरकिया, पुलिस चौकी करताना, थाना रहटगांव व थाना सिराली में सायबर सखियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया है।
कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि थाना टिमरनी में हायर सेकेण्ड्री स्कूल बिच्छापुर तथा थाना कोतवाली हरदा में हाई स्कूल उड़ा की छात्राओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसी तरह थाना सिविल लाइन में संस्कार विद्यापीठ हरदा, थाना हंडिया में हाई स्कूल रिजगांव, थाना छीपाबड़ में हायर सेकेण्ड्री स्कूल चारूवा, पुलिस चौकी खिकिया में माडल स्कूल चौकड़ी की छात्राओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस चौकी करताना में हाई स्कूल तजपुरा, थाना रहटगांव में हाई स्कूल झाड़बीड़ा तथा थाना सिराली में हायर सेकेण्ड्री स्कूल खुदिया की छात्राओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग
सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं
शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान
पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा...
ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न
ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन
अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य...
पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच
ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
