गाजियाबाद। दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेई की मां गीता बाजपेई का आज निधन हो गया। गुरुवार सुबह 8.30 बजे पर एक्टर की मां गीता देवी ने वैशाली के मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली।
दरअसल, 80 साल की गीता देवी करीब 20 दिन से दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थीं। मिली जानकारी के मुताबिक ‘द फैमिली मैन’ एक्टर की मां करीब 20 दिन से दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती थीं।
मनोज बाजपेयी ने ट्वीट कर मां के निधन की जानकारी दी। वहीं फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी ट्वीट कर लिखा कि ‘आपकी आदरणीय मां के निधन पर मनोज बाजपेयी आप और आपके पूरे परिवार को हार्दिक संवेदनाएं, ओम शांति’।