बिलासपुर। घर के बाहर खड़ी दो कार में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। जिससे कार जलकर खाक हो गई। घटना सरकंडा क्षेत्र की है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। सरकंडा क्षेत्र के जोरापारा गली नम्बर 5 में रहने वाले हर्षल गुप्ता और उनके एक अन्य पड़ोसी की कार घर के बाजू में खाली जगह पर खड़ी थी। बीती रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने उसमें आग लगा दी। देर रात हुई घटना से इस बारे में किसी को पता नहीं चला और दोनों कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। सुबह घटना की जानकारी होने पर सरकंडा पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
ब्रेकिंग