ब्रेकिंग
देशभर के 35 लाख किसानों के बैंक खातों में जारी की गई फसल बीमा योजना की राशि प्रधानमंत्री आवास योजना में अब भी हैं कई लोग वंचित सौतेली मां ने करोड़ो की भूमि सिराली के व्यापारियों को बेची ! बेटी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत की ! ... MP में पुलिस पर कहर डायल 100 टीम पर डंडे से हमला, हमला करने वालो पर पुलिस ने की कार्यवाही आरोपीयो को... हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता गतिविधियां आयोजित हरदा विधायक दोगने का आरोप : हरदा के नेता कमल पटेल द्वारा पुनः किया गया फर्जी भूमि-पूजन ! जाने क्या ह... हरदा जिले में खाद की काला बाजारी, किसान कांग्रेस नेता मोहन विश्नोई ने किया पर्दाफाश ! देखे पूरा वीडि... जबलपुर बैंक में डकैती, करोड़ों का सोना, कैश लूट ले गए 5 नकाबपोश बदमाश भोपाल में ‘थूक जिहाद’ फिर सुर्खियों में फलों पर पानी छिड़कते दिखा संदिग्ध वीडियो PWD पर खूब गालियां पड़ती हैं, लेकिन कर्मों का हिसाब तो सबको मिलेगा : मुख्यमंत्री यादव

ज्योतिष विद्वानों के सान्निध्य में हुआ एक तिथि एक त्यौहार कैलेंडर का विमोचन

हरदा – सर्व ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव हर्षोल्लास से मनाया।शनिवार को सुबह 9 बजे से बड़ा मंदिर में भगवान परशुराम का पूजन,अभिषेक हुआ।इसके बाद विश्व कल्याण की कामना के साथ हवन में आहुतियां छोड़ी गई।वहीं विप्र जनों ने मधुर स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।दोपहर 12 बजे से महाआरती हुई।महाआरती के बाद वरिष्ठ समाजसेवी शिवशंकर उपाध्याय द्वारा कन्यभोज का आयोजन किया गया।इस दौरान सभी ने कन्याओं से आशीर्वाद लिया।

*एक तिथि- एक त्यौहार कैलेंडर का हुआ विमोचन*

- Install Android App -

सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में महाआरती के बाद ज्योतिष परिषद एवं सर्व संत एवं पुजारी महासंघ के सदस्यों ने एक तिथि एक त्यौहार कैलेंडर का विमोचन किया गया।उल्लेखनीय है कि दो- दो तिथि एवं त्यौहार के चलते धर्मप्रेमियों में भ्रम की स्थिति बनती थी,इसके चलते जिला ज्योतिष विद्वत परिषद ने विगत 11 मार्च 2023 को बैठक आहूत कर सर्व सम्मति से एक तिथि एक त्यौहार विषयक वार्षिक कैलेंडर तैयार किया,ताकि सभी जन एक तिथि को ही त्यौहार,व्रत मनाएं।इस उद्देश्य से सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने सभी विद्वानों के सहयोग से अक्षय तृतीया परशुराम जन्मोत्सव पर कैलेंडर लोकार्पित किया है।विमोचन कार्यक्रम के दौरान पंडित हरिओम जोशी,पंडित मुरलीधर व्यास,पंडित ओमप्रकाश पुरोहित,पंडित किरण दुबे,पंडित सुशील जोशी,पंडित बलराम जोशी,पंडित लक्ष्मणाचार्य,पंडित नितेश शर्मा,पंडित दीप उपाध्याय पंडित शशांक पुजारी,पंडित श्याम शर्मा,पंडित सुरेश तिवारी ,पंडित विजय तिवारी,सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश पाराशर ने कैलेंडर का विमोचन किया।विमोचन कार्यक्रम के दौरान सर्व ब्राह्मण समाज के संरक्षक मनोहरलाल शर्मा,चंद्रकांत शुक्ला, एलएन पाराशर,अध्यक्ष राजेश पाराशर,महामंत्री सुनील तिवारी,उपाध्यक्ष रोहित तिवारी,लोकेश शर्मा,संयोजक नितेश बादर,महिला इकाई अध्यक्ष ममता पाठक,कार्यकारी अध्यक्ष अचला गुहा,सचिव अदिति गुरु,युवा इकाई अध्यक्ष सौरभ तिवारी,संदीप पुरोहित,सचिव अमित दुबे,दीपक शुक्ला,रजत त्यागी सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।

समाजजनों ने किया गौपूजन
सर्व ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने शाम को दयोदय गौशाला पहुंचकर गौ सेवा की।वहीं गायों को चारा, गुड़,हरी घास खिलाई।इसके बाद पूजन आरती की।परशुराम जन्मोत्सव संयोजक नितेश बादर ने बताया कि समाज के महिला एवं पुरुषों ने भव्य आरती की वहीं गौ सेवा का संकल्प भी लिया।