jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में स्कूल और स्टेशनरी दुकानों पर FIR, महंगी किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव भोपाल में यूपी की युवती से दुष्कर्म का मामला, आरोपी बिल्डर फरार वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस पार्षद का मुंह काला करने पर 51 हजार रुपये का इनाम वंदे मातरम पर इंदौर पार्षद रुबीना का बयान, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने जताया कड़ा विरोध कूनो ने फिर दिखाई उम्मीद की किरण, चीता गामिनी ने 4 स्वस्थ शावकों को दिया जन्म Big news harda : ग्राम बडझिरी में भीषण अग्निकांड, 7-8 मकान जलकर राख इंदौर चिड़ियाघर में अंडर वॉटर टनल, 35 करोड़ में बनेगा दुबई और सिंगापुर जैसे मॉडल का निर्माण नर्मदा में बोटिंग करते वक्त चट्टानों पर आराम करता तेंदुआ, पर्यटकों में अफरातफरी अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू, 554 बैंक ब्रांच में होगी सुविधा उपलब्ध Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

दुष्कर्म का आरोपी कोर्ट की छठी मंजिल से कूदा, मौत

इस घटना से अदालत परिसर में सनसनी फैल गई

फरीदाबाद : जिला अदालत की छठी मंजिल से कूदकर शनिवार को एक दुष्कर्म के आरोपी ने जान दे दी। इस घटना से अदालत परिसर में सनसनी फैल गई। उसकी पहचान खोड़ा कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय सूरज के रूप में हुई है। आरोपी पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। वह जमानत पर चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक सूरज शनिवार को न्यायाधीश जैस्मिन शर्मा की अदालत में पेशी पर आया था। जहां उसकी जमानत को लेकर कागजों का सत्यापन होना था। न्यायाधीश के कमरे में कागजों की जांच चल रही थी। तभी वह कमरे से बाहर निकला और उसने छठी मंजिल से छलांग लगा दी। नीचे गिरने से वह बुरी तरह वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे बीके अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- Install Android App -

सूरज ने करीब छह महीने पहले उसी लड़की से शादी की थी, जिसे लेकर उस पर केस दर्ज हुआ था। सूरज के पिता रामखिलावन का आरोप है कि उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा चल रहा था। लड़की की मां उनके बेटे से लगातार पैसे की मांग कर रही थी। इस वजह से सूरज परेशान था और उसने जान दे दी। बता दें कि ये पूरा मामला फरीदाबाद का है।

यह था मामला

सूरज के वकील साहिद अली ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 15 जून 2021 को खेड़ी थाना में पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। 24 जून 2021 को वह गिरफ्तार हुआ। उसे 11 अगस्त 2021 को जमानत मिल गई थी। उसके बाद सूरज ने उसी लड़की से शादी कर ली थी। दोनों अपने माता-पिता से अलग रहते थे।