Top News : चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी आगे की रणनीति का खुलासा किया। प्रशांत किशोर ने कहा कि वे बिहार की भलाई के लिए काम करेंगे। बिहार को आज बदलाव की जरूरत है। 3 दशक से यहां लालू और नीतीश की सरकारें हैं। बकौल प्रशांत किशोर, मैंंने और मेरे साथियों ने बिहार के करीब 18,000 लोगों की पहचान की है जो इस अभियान मेंं उनकी मदद कर सकते हैं। ये लोग राजनीतिक और गैर राजनीतिक हैं। अगले 3-4 माह में हम इन लोगों तक जाएंगे, उनके विचार जानेंगे। यदि सभी मिलकर तय करते हैं कि राजनीतिक दल बनाना है तो उस समय फैसला किया जाएगा। यदि पार्टी बनती भी है तो यह प्रशांत किशोर की नहीं, बल्कि हम सभी का पार्टी होगी।
ब्रेकिंग