मकड़ाई समाचार बेटमा। भगवान राम को टाट से उठाकर ठाठ से बिठाने में 492 वर्षों का सतत संघर्ष और चार लाख से अधिक राम भक्तों के प्राणआहुति देने के बाद यह स्वप्न हमारे सामने साकार हुआ है। राम मंदिर का निर्माण केवल मंदिर निर्माण तक ही सीमित नहीं है। यह राष्ट्र मंदिर का निर्माण भी है।
भारत के खोए हुए वैभव और स्वाभिमान का निर्माण है उक्त विचार श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के जन जागरण अभियान के अंतर्गत निकाली गई श्रीराम जानकी कलश यात्रा के धर्म सभा कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष श्रीमती माला सिंह ठाकुर ने व्यक्त किया उन्होंने कहा कि अयोध्या में बनने वाले भगवान राम मंदिर के निर्माण का अवसर हमारे जीवन में फिर कभी नहीं आने वाला है राम राज्य की स्थापना के साथ भारत के समक्ष विभिन्न चुनौतियां जैसे धर्मांतरण, नक्सलवाद, गौहत्या स्वतः ही समाप्त होने लगेगी और भारत पुनः वैभवशाली राष्ट्र के उन्नत शिखर पर विश्व में अपना भगवा लहराएगा। श्री राम जन्म रामराज्य कलश यात्रा मीठी बावड़ी से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई कुमरावत समाज धर्मशाला में समाप्त हुई। यात्रा का नगर के अनेक स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। धर्म सभा में कार्यक्रम की शुरुआत भगवान राम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पदमा खंडेलवाल ने की। अतिथि परिचय सविता सोनगरा ने दिया। स्वागत ममता शर्मा, मंजू चौहान ने किया। संचालन अंजली जोशी ने किया आभार ललिता सुलाखिया ने माना। इस अवसर पर श्री राम स्तुति वंदना उपाध्याय द्वारा दी गई। यात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण, जानकी एवं बाल हनुमान की जीवंत झाँकीआकर्षण का केंद्र रही रही तो बालिकाएं सिर पर कलश रख गरबा करती नजर आई। मधु जोशी, सुनैना बियाणी, शिवानी पांचाल मुख्यरूप से उपस्थित रही।
ब्रेकिंग
जमीन विवाद: महिला ने एसपी को लिखित शिकायत आवेदन देते हुए हंडिया के दो व्यक्तियों पर जमीन पर कब्जा कर...
भारतीय सेना ने आपरेशन का नाम "सिंदूर" क्यों रखा! 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले का लिया बदला
भारत की पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक, आपरेशन सिंदूर भारत के सभी सैनिक सुरक्षित लौटे
हरदा: बिरसा मुंडा स्व-रोजगार योजना के तहत मिलेगा 50 लाख रुपये तक का ऋण
Big news : अनियंत्रित होकर बस खाई में गिरी , हादसे में 4 लोगो की मौत 44 घायल हुए
आज बजेगा सायरन: किस शहर में कितने बजे होगी मॉक ड्रिल
भोपाल के बाद उज्जैन में हिंदु लड़कियो को लवजिहाद, ब्लैकमेल शारिरिक शोषण का मामला सामने आया!
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 मई 2025 का राशिफल जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे
Harda: बिजली का काम करते समय युवक को लगा करट, मौके पर हुई मौत , परिजनों ने बस स्टैंड चौराहे पर शव रख...
प्रेमी की बेवफाई से आहत होकर नाबालिग ने लगाया मौत को गले!

चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
Prev Post