jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : सात दिनों से लापता है ‘गोटिया’ बैल, हंडिया में तलाश जारी; खेड़ा की ओर ले जाते दिखे दो लोग,,... एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के द्वितीय अतिरिक्त चरण की तिथियों में वृद्धि खुशियों की दास्तां : चार माह की बालिका सिया को जन्मजात हृदय रोग से मिली मुक्ति प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिये राजगढ़ में सेल्यूलाइटिस का बढ़ता खतरा: एक महीने में 70 से ज्यादा मरीज, संक्रमण बढ़ने पर काटना पड़ा प... पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद

भारत की पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक, आपरेशन सिंदूर भारत के सभी सैनिक सुरक्षित लौटे

नई दिल्ली: सेना ने हमले को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया है।भारतीय सेना की इस कार्यवाही में आतंकी मसूद अजहर सहित 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक हमला बोला।  30 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की संभावना बताई जा रही है।

भारत की सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के बदले की कार्रवाई शुरू कर दी। बीती रात भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कई स्थानों पर सटीक हमला किया। बड़ी संख्या में आतंकियों के मारे जाने की सूचना है। भारत ने हमले के बारे में अमेरिका को बता दिया है। वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इसे एक्ट ऑफ वार करार दिया है।

पाक अधिकृत क्षेत्र मे 9 ठिकाने

- Install Android App -

मुजफ्फराबाद,कोटली,सियालकोट,बहावलपुर,गुलपुर,भुमर,चक,अमरू,मुरीदके,बाग मे सैन्य कार्यवाही की गई।

भारतीय सेना बुधवार सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे ऑपरेशन की आधिकारिक जानकारी देगी।

 

भारतीय वायुसेना की सफल स्ट्राइक से बौखला गया पाकिस्तान अब भारत के नागरिकों को निशाना बना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार ऑपरेशन की जानकारी दी जा रही है। बताया गया है कि वायुसेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 ठिकानों को निशाना बनाया। हमले को सफलतापूर्वक अंजाम देने के बाद भारत के जवान सुरक्षित लौट आए।कश्मीर से कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें दिखाई दे रहा है कि किस तरह हमले को अंजाम दिया गया। पहलगाम हमले के 15 दिन बाद एक्शन भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद इस सैन्य कार्रवाई को अंजाम दिया है।