ब्रेकिंग
Harda MP: सड़क दुर्घटना में घायल दिनेश को उपचार हेतु ‘‘एयर एम्बुलेंस’’ से भोपाल भेजा, मुख्यमंत्री ने ... हरदा मप्र: विकासखण्ड स्तरीय रोजगार शिविरों में 99 युवा चयनित पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में आदित्य धार्मिक ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरदा: नपा परिषद हरदा में सफाई कर्मचारीयो और अन्य कर्मचारियों को समय ओर नहीं मिल रहा वेतन, बीते दो मा... प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग से बदलेगी नवयुवकों की दिशा। हरदा: अखबारों समाचार माध्यमों में प्रकाशित समस्याओं के संबंध में अधिकारी त्वरित कार्यवाही करें: कलेक... हरदा: समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम 29 अप्रैल को होगा मध्यप्रदेश सरकार की बड़ी घोषणा: कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55% हुआ, एरियर का भुगतान पांच किस्तों मे... हंडिया: बैशाख मास की सत्तू अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया नर्मदा स्नान!  जलस्तर की कमी से श्... श्री परशुराम सेना मध्यप्रदेश हंडिया तहसील अध्यक्ष मयंक तिवारी बने! 

मध्य प्रदेश में एक लाख से ऊपर पहुंची कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या

MAKDAI SAMACHAR भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या एक लाख के ऊपर पहुंच गई है। प्रदेश भर में शुक्रवार को 66525 सैंपल की जांच में 11598 मरीज मिले हैं। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों का आंकड़ा एक लाख 2486 हो गया है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 26 अप्रैल को 94276 पर पहुंचने के बाद कम होते हुए 2 अप्रैल को 85,750 पर पहुंच गई थी। इसके बाद से इसमें फिर बढ़ोतरी होने लगी है। इसकी बड़ी वजह यह है कि नए मरीज भले ही ज्यादा नहीं बढ़े, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या कम रही। इनमें 40,412 यानी करीब 40 फीसद मरीज अस्पतालों में और बाकी होम आइसोलेशन में हैं।

बता दें कि अप्रैल के पहले हफ्ते में स्वास्थ्य विभाग ने अनुमान लगाया था कि 30 अप्रैल तक प्रदेश मे एक लाख 80 हजार सक्रिय मरीज होंगे, लेकिन मरीज उस रफ्तार से नहीं बढ़े लिहाजा 30 अप्रैल को सक्रिय मरीजों की संख्या 88,511 रही। शुक्रवार को संक्रमण दर 17 फीसद रही। पिछले 4 दिन से लगातार इस दर में 1 फीसद की गिरावट आ रही है। शुक्रवार को विभिन्न जिलों में 90 मरीजों की मौत हुई है, जबकि 4445 स्वस्थ हुए हैं।

2 मई के बाद से इस तरह बढ़े सक्रिय मरीज

दिन – सक्रिय मरीजों की कुल संख्या

3 मई – 86639

4 मई – 89244

5 मई – 88614

- Install Android App -

6 मई – 95423

7 मई – 102486

किस तरह के बिस्तर पर कितने मरीज भर्ती

ऑक्सीजन बेड – 20960

आईसीयू/एचडीयू बेड – 9035

साधारण आइसोलेशन बेड – 10417

कुल भर्ती मरीज – 40412